राहुल गांधी की रैली से लौट रहे कांग्रेस नेताओं की कार नदी में गिरी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख कुंदन सिंह बथ्याल की मौत

पिथौरागढ़/अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में आयोजित राहुल गांधी की प्रस्तावित जनसभा से लौट रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कांचुला पुल के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने पैराफिट को तोड़ते हुए करीब 50 मीटर नीचे नदी में जा गिरी। हादसे में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं मुनस्यारी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख कुंदन सिंह बथ्याल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को रेस्क्यू कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अल्मोड़ा रेफर कर दिया गया।

हादसे में पूर्व ब्लॉक प्रमुख की गई जान

जानकारी के अनुसार हादसे में नाचनी निवासी वरिष्ठ कांग्रेस नेता, मुनस्यारी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य कुंदन सिंह बथ्याल (70 वर्ष) की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं कार में सवार गणेश कुमार (32 वर्ष) और भूपेंद्र प्रसाद (25 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद घायलों और मृतक के शव को नदी से निकालकर सड़क तक पहुंचाया गया।

राहुल गांधी की रैली में शामिल होने पहुंचे थे तीनों

धौलछीना थाना प्रभारी सुनील सिंह बिष्ट के अनुसार पिथौरागढ़ जिले के नाचनी क्षेत्र से कार संख्या UK04Y-2999 में सवार तीनों लोग सुबह करीब 11:20 बजे अल्मोड़ा में आयोजित राहुल गांधी की जनसभा में शामिल होने पहुंचे थे।

दोपहर करीब 12:20 बजे कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने मंच से जानकारी दी कि खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का कार्यक्रम नहीं हो सकेगा। इसके बाद जनसभा में पहुंचे लोग वापस लौटने लगे।

तीनों व्यक्ति भी जनसभा स्थल से लगभग एक किलोमीटर दूर बने पार्किंग स्थल तक पैदल पहुंचे और दोपहर करीब एक बजे अपनी कार से घर के लिए रवाना हो गए।

कांचुला पुल के पास हुआ हादसा

दोपहर लगभग दो बजे अल्मोड़ा-शेराघाट मोटर मार्ग पर कांचुला पुल के निकट उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई। वाहन सड़क किनारे बने पैराफिट को तोड़ते हुए करीब 50 मीटर नीचे नदी में जा गिरा।

हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस के साथ मिलकर बचाव अभियान शुरू किया। स्थानीय निवासी गंगा सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने मिलकर घायलों को नदी से बाहर निकाला और सड़क तक पहुंचाया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल भेजा गया।

राजनीति और सामाजिक जीवन में सक्रिय थे कुंदन सिंह बथ्याल

कुंदन सिंह बथ्याल पिथौरागढ़ जिले के नाचनी क्षेत्र के जाने-माने सामाजिक और राजनीतिक व्यक्तित्व थे। वे मुनस्यारी के ब्लॉक प्रमुख रह चुके थे और बाद में जिला पंचायत सदस्य भी चुने गए थे। इसके अलावा वह नाचनी व्यापार संघ के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी निभा चुके थे।

सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रहने वाले बथ्याल नाचनी में एक निजी विद्यालय का संचालन भी करते थे। उनके परिवार में दो बेटे हैं, जिनमें एक दिल्ली में नौकरी करता है जबकि दूसरा नाचनी कस्बे में व्यवसाय से जुड़ा हुआ है।

क्षेत्र में शोक की लहर

कुंदन सिंह बथ्याल के निधन की खबर मिलते ही नाचनी और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर विधायक बिशन सिंह चुफाल, विधायक मयूख महर, विधायक हरीश धामी, दर्जा राज्य मंत्री नारायण राम आर्या, पूर्व विधायक मीना गंगोला, ब्लॉक प्रमुख संगीता चन्याल, ज्येष्ठ प्रमुख धीरज बिष्ट, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रेखा भंडारी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश कुमार द्विवेदी और पूर्व दर्जा राज्य मंत्री खजान गुड्डू सहित अनेक जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे का कारण माना जा रहा है, हालांकि मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 16 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 23 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 19 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने