रील बनाने के चक्कर में फंसे युवक, हरिद्वार पुलिस ने स्टंटबाजों की कार की सीज

हरिद्वार: सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज पाने के लिए सड़क पर स्टंट करना कुछ युवकों को महंगा पड़ गया। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित बीएचईएल स्पोर्ट्स स्टेडियम के पास एसयूवी कार से खतरनाक स्टंट और हुड़दंगबाजी का वीडियो वायरल होने के बाद हरिद्वार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कार को सीज कर दिया। साथ ही वाहन चालक और स्टंट कर रहे युवक को हिरासत में लेकर मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किया गया।

जानकारी के अनुसार बीएचईएल स्टेडियम के आसपास से अक्सर कार और बाइक स्टंट के वीडियो सामने आते रहते हैं। पुलिस समय-समय पर ऐसे मामलों में कार्रवाई भी करती है, लेकिन इसके बावजूद कुछ युवक सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए यातायात नियमों की अनदेखी कर अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालते हैं।

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें एक एक्सयूवी कार से सड़क पर खतरनाक स्टंट किए जा रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद रानीपुर कोतवाली पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने वीडियो में दिखाई दे रही कार के नंबर की पहचान की और वाहन चालक तक पहुंच गई।

पड़ताल में वाहन चालक की पहचान साजिद पुत्र फुरकान, निवासी एक्कड़ खुर्द, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने चालक और स्टंट कर रहे युवक को हिरासत में लिया। पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए एक्सयूवी कार को सीज कर दिया और चालक का चालान भी काटा।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सड़कें स्टंटबाजी या रील बनाने का मंच नहीं हैं। इस तरह की गतिविधियां न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन हैं, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा पैदा करती हैं।

रानीपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोहर भंडारी ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर दोनों युवकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। वाहन को सीज कर दिया गया है और संबंधित धाराओं में चालान भी किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

उन्होंने लोगों से अपील की कि सोशल मीडिया पर प्रसिद्धि पाने के लिए अपनी और दूसरों की जान जोखिम में न डालें तथा सुरक्षित और जिम्मेदार तरीके से वाहन चलाएं। पुलिस ने चेतावनी दी है कि सार्वजनिक स्थानों पर स्टंटबाजी, रेसिंग और हुड़दंग करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हरिद्वार पुलिस की इस कार्रवाई को सड़क सुरक्षा के प्रति सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है, जिससे ऐसे स्टंटबाजों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 16 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 23 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 19 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने