हरिद्वार में तीन वर्षीय मासूम के अपहरण से सनसनी, सीसीटीवी में कैद हुए संदिग्ध

हरिद्वार: कनखल थाना क्षेत्र के बैरागी कैंप से तीन वर्षीय बालिका के कथित अपहरण का मामला सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बच्ची की तलाश के लिए कई टीमें गठित कर दी हैं। साथ ही संदिग्ध महिला और पुरुष की तस्वीरें भी जारी की गई हैं, ताकि जल्द से जल्द बच्ची की सकुशल बरामदगी की जा सके।

पुलिस के अनुसार बैरागी कैंप स्थित ठोकर नंबर 10 क्षेत्र से शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे तीन वर्षीय मासूम राधिका अपने घर के बाहर खेलते समय लापता हो गई। परिजनों ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन जब बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान एक महिला और एक पुरुष बच्ची को गोद में लेकर जाते हुए दिखाई दिए। बाद में दोनों संदिग्ध एक टेंपो में बैठकर वहां से निकलते नजर आए। फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि संदिग्धों ने मासूम बच्ची को खाने-पीने की वस्तुओं का लालच देकर अपने साथ ले गए। बताया जा रहा है कि दोनों ने बस्ती से कुछ दूरी पर स्थित एक दुकान से बच्ची को बिस्किट का पैकेट भी खरीदकर दिया था। खाने का सामान मिलने के कारण बच्ची न तो रोई और न ही उसने किसी प्रकार का विरोध किया। इसी वजह से आसपास मौजूद लोगों को भी किसी तरह का संदेह नहीं हुआ।

पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने में जुटी हुई है। संभावित ठिकानों पर पुलिस टीमों को रवाना किया गया है और आसपास के जिलों को भी अलर्ट किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि बच्ची की सकुशल बरामदगी पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मामले के खुलासे के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं और विभिन्न टीमों को सक्रिय किया गया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही बच्ची को बरामद कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

हरिद्वार पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को लापता बच्ची या सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहे महिला और पुरुष के संबंध में कोई भी जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। पुलिस ने मीडिया और आम नागरिकों से भी बच्ची की तलाश में सहयोग करने की अपील की है, ताकि मासूम को जल्द से जल्द सुरक्षित उसके परिवार तक पहुंचाया जा सके।

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 24 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 19 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने