उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरू, आज से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

देहरादून: उत्तराखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत रविवार से प्रदेशभर में गणना फार्म वितरण का कार्य शुरू हो गया है। इस अभियान के तहत प्रदेश के सभी पात्र मतदाताओं तक गणना फार्म पहुंचाए जाएंगे और मतदाता सूची को अधिक सटीक एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में काम किया जाएगा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया कि प्रदेश के सभी 11,733 बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को गणना फार्म पहले ही उपलब्ध करा दिए गए हैं। आगामी एक माह के दौरान 7 जुलाई तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना फार्म उपलब्ध कराएंगे और प्राप्त फार्मों को बीएलओ एप के माध्यम से डिजिटाइज भी करेंगे।

उन्होंने प्रदेश के सभी मतदाताओं से इस अभियान में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि यदि कोई मतदाता नौकरी, व्यवसाय या अन्य कारणों से दिन में घर पर उपलब्ध नहीं रहता है तो वह “बुक ए कॉल विद बीएलओ” सुविधा का लाभ उठा सकता है। इसके लिए मतदाता वोटर सर्विस पोर्टल या ईसीआई-नेट मोबाइल एप के माध्यम से अपने बीएलओ के साथ कॉल बुक कर सकते हैं। कॉल बुक होने के बाद दो दिनों के भीतर संबंधित बीएलओ स्वयं मतदाता से संपर्क करेगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चलाया जा रहा यह अभियान मतदाता सूची को शुद्ध और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक अहम कदम है। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल हों, जबकि अपात्र और संदिग्ध प्रविष्टियों की पहचान कर सूची को अधिक सटीक बनाया जा सके।

निर्वाचन विभाग के अनुसार यदि क्षेत्र भ्रमण के दौरान कोई मतदाता घर पर नहीं मिलता है तो संबंधित बीएलओ उसके घर पर तीन बार तक विजिट करेगा। प्रत्येक विजिट के दौरान बीएलओ घर पर एक स्टीकर लगाएगा, जिसमें अगली विजिट की तिथि और अपना मोबाइल नंबर दर्ज करेगा। इससे मतदाता अपनी सुविधा के अनुसार बीएलओ से संपर्क कर गणना फार्म भरवा सकेंगे।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से अपील की है कि वे गणना फार्म के साथ अपना नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो भी उपलब्ध कराएं। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि 8 जून से 7 जुलाई तक चलने वाले इस घर-घर अभियान के दौरान मतदाताओं से किसी प्रकार का दस्तावेज जमा नहीं कराया जाएगा।

निर्वाचन विभाग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 14 जुलाई 2026 को मतदाता सूची के प्रारूप (ड्राफ्ट रोल) का प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद 14 जुलाई से 13 अगस्त 2026 तक दावे और आपत्तियां दर्ज की जा सकेंगी। वहीं 14 जुलाई से 11 सितंबर 2026 तक प्राप्त दावे-आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। इसके उपरांत भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 15 सितंबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि मतदाता स्वयं भी ईसीआई-नेट एप के माध्यम से अपना गणना फार्म डाउनलोड कर उसे भरकर ऑनलाइन अपलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यदि कोई पात्र व्यक्ति पहली बार अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाना चाहता है तो वह अपने बीएलओ से संपर्क कर फार्म-6 भर सकता है। ऐसे सभी आवेदनों पर दावे और आपत्तियों के निस्तारण के दौरान विचार किया जाएगा।

निर्वाचन विभाग का कहना है कि इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को अद्यतन, त्रुटिरहित और अधिक विश्वसनीय बनाना है, ताकि आगामी चुनावों में सभी पात्र नागरिक अपने मताधिकार का सुचारु रूप से उपयोग कर सकें।

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 17 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 23 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 19 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने