हरिद्वार में बड़ा हादसा: गंगा स्नान के दौरान 9 वर्षीय बच्चा बहा, देर शाम तक नहीं मिला सुराग

हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा स्नान के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। भूपतवाला स्थित सप्तऋषि घाट पर गंगा में नहाते समय 9 वर्षीय एक बच्चा तेज बहाव में बहकर लापता हो गया। उसे बचाने की कोशिश में उसका चचेरा भाई भी गंगा की धारा में फंस गया, लेकिन किसी तरह उसकी जान बच गई। सूचना मिलने पर जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और बच्चे की तलाश में सर्च अभियान शुरू किया गया, लेकिन देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

गंगा के तेज बहाव में बहा मासूम

पुलिस के अनुसार गुरुवार 18 जून की शाम करीब 4:30 बजे डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि सप्तऋषि घाट पर स्नान के दौरान एक बच्चा गंगा में बह गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो लापता बच्चे की पहचान कुश शर्मा (9 वर्ष) पुत्र मुकेश शर्मा निवासी पुटकर, सुल्तानपुरी (दिल्ली) हाल निवासी पीठपुलिया, जगजीतपुर, कनखल के रूप में हुई।

बताया गया कि कुश अपने परिवार के साथ गंगा स्नान के लिए सप्तऋषि घाट आया था। उसके साथ उसका 23 वर्षीय चचेरा भाई प्रियांशु भी स्नान कर रहा था। इसी दौरान अचानक कुश गंगा के तेज बहाव की चपेट में आ गया और देखते ही देखते धारा में बह गया।

बचाने की कोशिश में चचेरा भाई भी फंसा

कुश को बहता देख प्रियांशु ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह भी गंगा के तेज बहाव में फंस गया। हालांकि, गंगा के बीच उसे एक पत्थर का सहारा मिल गया, जिससे उसकी जान बच गई। वहीं कुश गहरे पानी में समा गया और लापता हो गया।

घाट पर मची अफरा-तफरी

घटना के बाद सप्तऋषि घाट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। परिजन और आसपास मौजूद लोग बच्चे को बचाने के लिए दौड़ पड़े, लेकिन तब तक वह तेज धारा में ओझल हो चुका था। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई।

एसडीआरएफ ने चलाया सर्च ऑपरेशन

गोताखोरों और बचाव दल की मदद से गंगा में बच्चे की तलाश के लिए व्यापक सर्च अभियान चलाया गया। कई घंटों तक चले अभियान के बावजूद देर शाम तक बच्चे का कोई पता नहीं चल सका। अंधेरा होने के कारण अभियान को अस्थायी रूप से रोक दिया गया।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

मासूम के लापता होने के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घाट पर मौजूद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हर कोई बच्चे के सकुशल मिलने की प्रार्थना कर रहा है।

नगर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और जल पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। एसडीआरएफ की मदद से बच्चे की तलाश के लिए सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन देर शाम तक उसका कोई पता नहीं चल पाया। अंधेरा होने के कारण अभियान रोक दिया गया है और शुक्रवार सुबह दोबारा सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा।

Related Posts

उत्तराखंड में भाजपा ने फूंका 2027 विधानसभा चुनाव का बिगुल, CM धामी और राम माधव ने किया चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

बलबीर रोड स्थित प्रदेश मुख्यालय में हवन-पूजन के साथ चुनावी तैयारियों का आगाज, महेंद्र भट्ट बोले- विकास कार्यों के दम पर फिर बनाएंगे सरकार देहरादून: उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव…

रामनगर में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 महिलाओं समेत 8 तस्कर गिरफ्तार

करीब 22 किलो गांजा, स्मैक, नशीले इंजेक्शन और गोलियां बरामद, नशे के अवैध कारोबार से जुटाए गए 3.54 लाख रुपये भी मिले रामनगर: नैनीताल जिले के रामनगर में नशे के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

उत्तराखंड में भाजपा ने फूंका 2027 विधानसभा चुनाव का बिगुल, CM धामी और राम माधव ने किया चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

  • By Admin
  • November 26, 2026
  • 9 views
उत्तराखंड में भाजपा ने फूंका 2027 विधानसभा चुनाव का बिगुल, CM धामी और राम माधव ने किया चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

रामनगर में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 महिलाओं समेत 8 तस्कर गिरफ्तार

  • By Admin
  • November 26, 2026
  • 13 views
रामनगर में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 महिलाओं समेत 8 तस्कर गिरफ्तार

देहरादून में बुजुर्ग दंपती के घर 12 लाख की लूट का खुलासा, केयरटेकर ने ही रची थी साजिश

  • By Admin
  • November 26, 2026
  • 10 views
देहरादून में बुजुर्ग दंपती के घर 12 लाख की लूट का खुलासा, केयरटेकर ने ही रची थी साजिश

17 साल से फरार एक लाख का इनामी हिस्ट्रीशीटर शौकत अली गिरफ्तार, पश्चिम बंगाल से STF ने दबोचा

  • By Admin
  • November 25, 2026
  • 13 views
17 साल से फरार एक लाख का इनामी हिस्ट्रीशीटर शौकत अली गिरफ्तार, पश्चिम बंगाल से STF ने दबोचा

गोपेश्वर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, सुनसान गलियों से सार्वजनिक स्थानों तक बढ़ाई गश्त

  • By Admin
  • November 24, 2026
  • 14 views
गोपेश्वर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, सुनसान गलियों से सार्वजनिक स्थानों तक बढ़ाई गश्त

दलेर मेहंदी विवाद के बाद पहली बार उत्तराखंड पहुंचे मीका सिंह, लक्सर में 251 जोड़ों को दिया आशीर्वाद

  • By Admin
  • November 24, 2026
  • 15 views
दलेर मेहंदी विवाद के बाद पहली बार उत्तराखंड पहुंचे मीका सिंह, लक्सर में 251 जोड़ों को दिया आशीर्वाद