गैरसैंण में दो बड़े हादसे: पूजा में जा रही कार दुर्घटनाग्रस्त, 4 घायल; कालीमाटी में मकान से टकराया ट्रक

गैरसैंण। चमोली जिले के गैरसैंण क्षेत्र में बुधवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। एक ओर दाड़मडाली-पंचाली मोटर मार्ग पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें सवार छह लोगों में से चार घायल हो गए। वहीं, दूसरी ओर कालीमाटी गांव में एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर एक आवासीय मकान से जा टकराया। हालांकि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

पचांली मोड़ पर अनियंत्रित होकर दूसरी सड़क पर गिरी कार

जानकारी के अनुसार कार में सवार सभी लोग ऐखोला गांव में आयोजित एक पूजा कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान गैरसैंण नगर से करीब नौ किलोमीटर दूर नौगांव के पास पचांली मोड़ पर वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और नीचे स्थित दूसरी सड़क पर जा गिरा।

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। साथ ही 108 एंबुलेंस सेवा और गैरसैंण कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। दो एंबुलेंस वाहनों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल दंपति को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

दंपति को श्रीनगर किया गया रेफर

हादसे में घायल भरत राम (42 वर्ष) पुत्र भवानु राम और उनकी पत्नी चांदनी (40 वर्ष) को सिर और पेट में गंभीर चोटें आने के कारण श्रीनगर हायर सेंटर भेजा गया है।

इसके अलावा पुष्पा देवी (38 वर्ष) पत्नी संतोष कुमार निवासी फरकंडे और राधा देवी (30 वर्ष) पत्नी भरत राम निवासी पंचाली का उपचार गैरसैंण अस्पताल में चल रहा है।

वहीं चालक सचिन वर्मा (22 वर्ष) निवासी मटखडेरा मुसों और छह वर्षीय दिंगबर पुत्र संतोष कुमार पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

सड़क सुरक्षा को लेकर उठे सवाल

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े किए हैं। पंचाली क्षेत्र पंचायत सदस्य वीरेंद्र लाल ने पीएमजीएसवाई द्वारा निर्मित सड़क पर क्रैश बैरियर नहीं होने को दुर्घटनाओं की बड़ी वजह बताया।

उन्होंने कहा कि सड़क पर सुरक्षा इंतजामों के अभाव में आए दिन वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। ऐसे में जल्द से जल्द क्रैश बैरियर और नालियों का निर्माण कराया जाना चाहिए।

विधायक अनिल नौटियाल ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने श्रीनगर रेफर किए गए घायलों के बेहतर उपचार के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) चमोली को आवश्यक निर्देश भी दिए।

विधायक ने कहा कि घायलों के उपचार में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। साथ ही सड़क पर दुर्घटना संभावित स्थानों का चिन्हांकन कर सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश पीएमजीएसवाई अधिकारियों को दिए गए हैं।

देर रात मकान से टकराया ट्रक

उधर, गैरसैंण नगर से करीब छह किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग-109 पर स्थित कालीमाटी गांव में देर रात एक और हादसा हो गया। रात लगभग 11:30 बजे कर्णप्रयाग से रामनगर की ओर जा रहा एक आयशर ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक मकान से टकरा गया।

बताया जा रहा है कि ट्रक संख्या UK 19 CA 1209 को दानिश पुत्र अब्दुल वाहिद निवासी खताड़ी (रामनगर) चला रहा था। अचानक नियंत्रण खोने के बाद ट्रक कालीमाटी निवासी भरत सिंह के मकान की छत से जा भिड़ा।

मकान को हुआ नुकसान, टली बड़ी दुर्घटना

हादसे में मकान की छत और दीवारों को नुकसान पहुंचा है, जबकि पानी की टंकी भी टूट गई। राहत की बात यह रही कि घटना के समय घर में मौजूद लोगों को कोई चोट नहीं आई और बड़ी जनहानि टल गई।

गैरसैंण पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों का पता लगाने के साथ ही आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

दो अलग-अलग सड़क हादसों ने एक बार फिर पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोग प्रशासन से दुर्घटना संभावित स्थलों पर सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने की मांग कर रहे हैं।

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 24 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 19 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने