‘जज साहब’ बनकर रौब झाड़ना पड़ा महंगा, चमोली पुलिस ने उतारा नकली वीआईपी स्टेटस; काटा चालान

चमोली। चारधाम यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए चमोली पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ अभियान में एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने सभी को हैरान कर दिया। यहां एक कार चालक ने अपने वाहन पर “JUDGE” का स्टीकर लगाकर कथित तौर पर वीआईपी रुतबा दिखाने और टोल सहित अन्य जांच प्रक्रियाओं में सुविधा पाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की सघन चेकिंग में उसकी यह चाल ज्यादा देर तक नहीं चल सकी।

पुलिस ने मौके पर ही वाहन से “JUDGE” का स्टीकर हटवाते हुए मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान की कार्रवाई की और भविष्य में इस तरह की हरकत न करने की सख्त चेतावनी दी।

ऑपरेशन प्रहार के दौरान पकड़ा गया मामला

जानकारी के अनुसार चमोली पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिलेभर में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बीते दिन पाण्डुकेश्वर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रूकम सिंह द्वारा पाण्डुकेश्वर रजिस्ट्रेशन चेकिंग बैरियर के पास वाहनों की जांच की जा रही थी।

इसी दौरान वाहन संख्या UP-14DN-9554 को रोका गया। पुलिस के अनुसार वाहन चालक चेकिंग के लिए लगी लंबी कतार को नजरअंदाज करते हुए गलत दिशा से आगे निकलने का प्रयास कर रहा था। वाहन पर “JUDGE” लिखा हुआ स्टीकर भी लगा था, जिससे प्रथम दृष्टया वाहन किसी न्यायिक अधिकारी का प्रतीत हो रहा था।

अन्य वाहन चालकों ने भी की शिकायत

चेकिंग के दौरान पीछे चल रहे अन्य वाहन चालकों ने भी पुलिस को चालक की रैश ड्राइविंग और नियमों की अनदेखी की शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने वाहन चालक से पूछताछ शुरू की।

पूछताछ में चालक ने अपना नाम अभय सिंह निवासी गोला लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश बताया। उसने पुलिस को बताया कि वाहन उसके दोस्त का है और उसके दोस्त का भाई लखनऊ कोर्ट में कार्यरत है।

पूछताछ में खुली पोल

जब पुलिस ने स्टीकर लगाने के संबंध में विस्तार से पूछताछ की तो मामला पूरी तरह साफ हो गया। जांच में सामने आया कि वाहन पर लगाया गया “JUDGE” स्टीकर किसी अधिकृत न्यायिक पहचान का हिस्सा नहीं था।

पुलिस के अनुसार स्टीकर केवल टोल और अन्य स्थानों पर सुविधा लेने तथा लोगों पर प्रभाव जमाने के उद्देश्य से लगाया गया था। सच्चाई सामने आते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन से स्टीकर हटवा दिया।

मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई

चमोली पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत चालान की कार्रवाई की। साथ ही उसे भविष्य में किसी भी प्रकार की भ्रामक या फर्जी पहचान प्रदर्शित न करने की चेतावनी भी दी गई।

चारधाम यात्रा के दौरान सख्त हुई चेकिंग

गौरतलब है कि चारधाम यात्रा के मद्देनजर चमोली पुलिस ने जिले में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है, बल्कि नशे में वाहन चलाने, फर्जी वीआईपी पहचान का इस्तेमाल करने और कानून की अवहेलना करने वालों पर भी सख्त नजर रखी जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यात्रा सीजन के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही या नियमों की अनदेखी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 17 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 23 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 19 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने