देहरादून समेत उत्तराखंड के 53 केंद्रों पर NEET UG 2026 री-एग्जाम आज, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

देहरादून: पेपर लीक विवादों के बाद आज देशभर के साथ उत्तराखंड में भी NEET UG 2026 की परीक्षा दोबारा आयोजित की जा रही है। परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन ने अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। राज्य के 10 जिलों में कुल 53 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 21 हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

राजधानी देहरादून में री-एग्जाम के लिए 16 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों पर करीब 6,800 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। वहीं नैनीताल जिले में 11 परीक्षा केंद्रों पर 3,874 और उधम सिंह नगर जिले में 5 परीक्षा केंद्रों पर 2,528 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। पिथौरागढ़ जिले में केंद्रीय विद्यालय और जवाहर नवोदय विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया है, जबकि अल्मोड़ा के द्वाराहाट स्थित बिपिन त्रिपाठी कुमाऊं प्रौद्योगिकी संस्थान में भी परीक्षा केंद्र स्थापित किया गया है।

उधम सिंह नगर जिला प्रशासन ने परीक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती है। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। प्रशासनिक अधिकारियों ने सभी केंद्रों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

जनपद के प्रमुख परीक्षा केंद्रों में प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर का नया एवं पुराना भवन, पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय काशीपुर, आईआईएम काशीपुर तथा पीएमश्री अटल उत्कृष्ट एएन झा राजकीय इंटर कॉलेज रुद्रपुर शामिल हैं। इन सभी केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है और हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए विशेष निगरानी तंत्र स्थापित किया गया है।

काशीपुर स्थित आईआईएम और पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण जोनल मजिस्ट्रेट एवं उपजिलाधिकारी काशीपुर अभय प्रताप सिंह ने किया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ता भी मौजूद रहा। अधिकारियों ने परीक्षा कक्षों, प्रवेश द्वारों, कंट्रोल रूम, सुरक्षा व्यवस्थाओं और प्रश्नपत्रों के सुरक्षित रखरखाव से जुड़े इंतजामों की गहन समीक्षा की।

उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि काशीपुर में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में 528 तथा आईआईएम काशीपुर में 480 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। उन्होंने कहा कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA), केंद्र सरकार और जिला प्रशासन द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा।

परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले सभी अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा। इसके अलावा परीक्षा कक्षों, कंट्रोल रूम और प्रश्नपत्रों के सुरक्षित भंडारण स्थलों पर चौबीसों घंटे सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। किसी भी प्रकार की अनियमितता रोकने के लिए सुरक्षा एजेंसियों को भी सक्रिय रखा गया है।

एनटीए के अनुसार, NEET UG 2026 री-एग्जाम दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए कुल 195 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रशासन का दावा है कि इस बार परीक्षा प्रक्रिया को पूरी तरह सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं, ताकि परीक्षार्थियों को निष्पक्ष माहौल में परीक्षा देने का अवसर मिल सके।

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 16 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 23 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 19 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने