पिस्टल का शो-ऑफ पड़ा भारी: लापरवाही से चली गोली से युवक घायल, आरोपी गिरफ्तार

देहरादून: राजधानी देहरादून में पिस्टल का शो-ऑफ करना एक युवक को भारी पड़ गया। पिस्टल दिखाने और उसे चेक करने के दौरान अचानक चली गोली से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में कार्रवाई करते हुए कोतवाली पटेल नगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद कर ली है। आरोपी के खिलाफ पहले भी बलवा और मारपीट के मुकदमे दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।

पुलिस के अनुसार, 19 जून को हंसराज सैनी निवासी भोगपुर, थाना पथरी, जिला हरिद्वार ने कोतवाली पटेल नगर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 19 जून की सुबह करीब 2:30 बजे वह देहरादून के ओम सिटी स्थित अपने किराए के मकान में मौजूद था। इस दौरान उसके साथ उसके दो साथी गोपाल शर्मा उर्फ भिंडी और शुभम अग्रवाल भी थे। हंसराज अपने पास पहले से रखी एक पिस्टल दोनों साथियों को दिखा रहा था।

इसी दौरान गोपाल शर्मा उर्फ भिंडी ने पिस्टल अपने हाथ में लेकर उसे चेक करना शुरू किया। तभी अचानक ट्रिगर दब गया और गोली चल गई। गोली सीधे हंसराज की नाक के बराबर में जाकर लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर गोपाल शर्मा उर्फ भिंडी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी को ओम सिटी के बाहर सड़क से गिरफ्तार कर लिया।

कोतवाली पटेल नगर प्रभारी निरीक्षक विनोद गुसाईं ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने घटना की पूरी जानकारी दी। आरोपी के अनुसार, 18 जून की देर रात वह अपने मित्र शुभम अग्रवाल के साथ घूम रहा था। इसी दौरान उसके पुराने परिचित और प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने वाले हंसराज ने उसे फोन कर बताया कि उसने नया सामान यानी पिस्टल खरीदी है और उसे देखने के लिए अपने फ्लैट पर बुलाया।

आरोपी ने बताया कि वह और शुभम देर रात हंसराज के फ्लैट पहुंचे, जहां हंसराज ने उन्हें 65 हजार रुपये में खरीदी गई पिस्टल दिखाई। पिस्टल को देखने और चेक करने के दौरान अचानक उसके हाथ से ट्रिगर दब गया और गोली चल गई, जो हंसराज के चेहरे पर लग गई।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि घटना के बाद आरोपी ने हंसराज को डराया कि पिस्टल का कोई लाइसेंस नहीं है और पुलिस कार्रवाई में वह भी फंस सकता है। इसके बाद आरोपी ने एक झूठी कहानी गढ़ी कि छत पर घूमते समय किसी अज्ञात व्यक्ति ने गोली चला दी थी। योजना के तहत छत पर खून की कुछ बूंदें गिराई गईं और कमरे में फैले खून को साफ कर दिया गया ताकि घटना को अलग रूप दिया जा सके।

इसके बाद आरोपी गोपाल शर्मा और उसका साथी शुभम अग्रवाल घायल हंसराज को स्कूटी से इन्द्रेश अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल ले जाते समय आरोपी ने घटना में प्रयुक्त पिस्टल को ओम सिटी के पास झाड़ियों में फेंक दिया था। बाद में पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर उक्त पिस्टल बरामद कर ली।

पुलिस के अनुसार, मामले की जांच जारी है और पिस्टल के लाइसेंस तथा उसके स्रोत को लेकर भी जांच की जा रही है। वहीं आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी पड़ताल की जा रही है।

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 16 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 23 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 19 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने