धराली आपदा के मलबे में दबे कल्प केदार मंदिर के अवशेष मिलने शुरू, 38 दिन की खुदाई के बाद मिली मंदिर की शिला

उत्तरकाशी: धराली में 5 अगस्त 2025 को आई भीषण आपदा में मलबे में समा गए ऐतिहासिक कल्प केदार मंदिर के अवशेष मिलने शुरू हो गए हैं। ग्रामीणों की ओर से लगातार 38 दिनों तक की गई खुदाई के बाद मंदिर की एक शिला और कुछ अन्य अवशेष दिखाई दिए हैं। मंदिर के अवशेष मिलने से ग्रामीणों में खुशी और उम्मीद का माहौल है। उन्होंने इसे क्षेत्र की आस्था और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी बड़ी उपलब्धि बताया है।

38 दिनों से जारी है मंदिर की खोजबीन

दरअसल, धराली में आई भीषण आपदा ने पूरे क्षेत्र में भारी तबाही मचाई थी। इस दौरान प्राचीन कल्प केदार मंदिर भी मलबे के नीचे दब गया था। आपदा के बाद से ही ग्रामीण मंदिर के अस्तित्व और उसके अवशेषों को लेकर चिंतित थे। मंदिर को दोबारा खोजने और उसकी धार्मिक विरासत को संरक्षित करने के उद्देश्य से ग्रामीणों ने सामूहिक अभियान शुरू किया।

क्षेत्र के प्रसिद्ध सोमेश्वर देवता के सानिध्य में 11 अक्टूबर को शारदीय नवरात्र के पहले दिन मंदिर की खोज के लिए विधिवत खुदाई शुरू की गई। ग्रामीण अपने स्तर पर लगातार 38 दिनों से मलबा हटाकर मंदिर के अवशेषों की तलाश कर रहे हैं। इसी अभियान के दौरान अब मंदिर की एक शिला और कुछ अन्य अवशेष दिखाई दिए हैं। इससे ग्रामीणों को मंदिर के फिर से मिलने की उम्मीद जगी है।

आस्था और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है कल्प केदार मंदिर

ग्रामीण संजय पंवार का कहना है कि कल्प केदार मंदिर केवल पूजा-अर्चना का स्थल नहीं, बल्कि धराली क्षेत्र की आस्था, संस्कृति और ऐतिहासिक पहचान का प्रतीक है। आपदा में मंदिर के मलबे में दब जाने से ग्रामीणों को गहरा आघात पहुंचा था। ऐसे में मंदिर के अवशेष मिलना उनके लिए भावनात्मक और धार्मिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण है।

दो-तीन साल लगें, फिर भी जारी रहेगी खोज

ग्रामीणों ने संकल्प लिया है कि जब तक मंदिर की पूरी खोजबीन नहीं हो जाती, तब तक यह अभियान जारी रहेगा। उनका कहना है कि इसके लिए चाहे दो साल लगें या तीन साल, वे पीछे नहीं हटेंगे। मंदिर के सभी अवशेषों को तलाशने और उसके वास्तविक स्वरूप की जानकारी जुटाने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।

सरकार से तकनीकी और आर्थिक सहयोग की मांग

ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार से कल्प केदार मंदिर की खोजबीन में तकनीकी और आर्थिक सहयोग देने की मांग की है। साथ ही मंदिर के अवशेषों को संरक्षित करने और उसके प्राचीन धार्मिक स्वरूप के अनुरूप पुनर्स्थापन की अपील की है।

ग्रामीणों का कहना है कि सरकार और प्रशासन के सहयोग से इस ऐतिहासिक धार्मिक धरोहर को फिर से स्थापित किया जा सकता है। फिलहाल, मंदिर के अवशेष मिलने के बाद ग्रामीणों की उम्मीदें बढ़ गई हैं और वे पूरी विरासत को सामने लाने के लिए अपने अभियान में जुटे हैं।

Related Posts

रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

रामनगर: कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से सटे तराई पश्चिमी वन प्रभाग में बाघ का आतंक एक बार फिर देखने को मिला है। रामनगर के फाटो वन गुज्जर खत्ते में मवेशियों को…

उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

हरिद्वार: उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के लिए भाजपा हरिद्वार से चुनावी रणनीति का शंखनाद करने जा रही है। आज से हरिद्वार में पार्टी की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 8 views
रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 18 views
उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

रुद्रपुर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, अभिषेक के गले में लगे 24 टांके; शुभम को भी गंभीर चोटें

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 14 views
रुद्रपुर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, अभिषेक के गले में लगे 24 टांके; शुभम को भी गंभीर चोटें

दिल्ली में अनिल बलूनी के आवास पर धूमधाम से मनी इगास बग्वाल, अमित शाह और बाबा रामदेव समेत कई संत हुए शामिल

  • By Admin
  • November 20, 2026
  • 10 views
दिल्ली में अनिल बलूनी के आवास पर धूमधाम से मनी इगास बग्वाल, अमित शाह और बाबा रामदेव समेत कई संत हुए शामिल

धराली आपदा के मलबे में दबे कल्प केदार मंदिर के अवशेष मिलने शुरू, 38 दिन की खुदाई के बाद मिली मंदिर की शिला

  • By Admin
  • November 20, 2026
  • 14 views
धराली आपदा के मलबे में दबे कल्प केदार मंदिर के अवशेष मिलने शुरू, 38 दिन की खुदाई के बाद मिली मंदिर की शिला

हरिद्वार में गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक पलटा, दो कारें नीचे दबीं; बड़ा हादसा टला

  • By Admin
  • November 20, 2026
  • 13 views
हरिद्वार में गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक पलटा, दो कारें नीचे दबीं; बड़ा हादसा टला