दिल्ली में अनिल बलूनी के आवास पर धूमधाम से मनी इगास बग्वाल, अमित शाह और बाबा रामदेव समेत कई संत हुए शामिल

दिल्ली/देहरादून: उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपरा और आस्था के प्रतीक लोकपर्व इगास बग्वाल की धूम दिल्ली में भी देखने को मिली। गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी सांसद अनिल बलूनी के आवास पर इगास पर्व पूरे पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, बाबा रामदेव और कई साधु-संत शामिल हुए। इससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई नेताओं ने भी अनिल बलूनी के आवास पहुंचकर इगास की बधाई और शुभकामनाएं दीं।

अमित शाह ने अग्नि प्रज्वलित कर किया इगास पर्व का शुभारंभ

दिल्ली में आयोजित इगास बग्वाल कार्यक्रम में उत्तराखंड की लोक संस्कृति और परंपराओं की शानदार झलक देखने को मिली। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अग्नि प्रज्वलित कर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस दौरान पारंपरिक परिधानों में सजे लोक कलाकारों ने उत्तराखंड के लोकगीतों की प्रस्तुतियां दीं। लोकगीतों की मधुर गूंज और ढोल-दमाऊं की थाप के बीच पूरा माहौल पहाड़ की संस्कृति और परंपराओं से सराबोर नजर आया। ऐसा प्रतीत हो रहा था, मानो दिल्ली नहीं बल्कि उत्तराखंड के किसी गांव में इगास का उत्सव मनाया जा रहा हो।

प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से इगास को मिली नई पहचान: अनिल बलूनी

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और प्रयासों से उत्तराखंड की इस समृद्ध लोक परंपरा को देशभर में नई पहचान और व्यापक सम्मान मिला है। आज इगास केवल उत्तराखंड तक सीमित नहीं है, बल्कि देश-विदेश में पहाड़ की संस्कृति, विरासत और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक बनकर अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित कर रहा है।

उन्होंने कहा, “हमारा उत्तराखंड भैलो की रोशनी, ढोल-दमाऊं की थाप और पहाड़ की आत्मीयता से जगमगाता रहे।”

सीएम धामी ने अनिल बलूनी के आवास पहुंचकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी सांसद अनिल बलूनी के आवास पहुंचकर उन्हें उत्तराखंड के लोकपर्व इगास (बूढ़ी दीपावली) की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

सीएम धामी ने कहा कि इगास उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक विरासत और लोक आस्थाओं से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। यह हमारी सांस्कृतिक पहचान और पूर्वजों से मिली परंपराओं को संजोने का संदेश देता है। इगास का पर्व उत्तराखंड के जनजीवन में विशेष स्थान रखता है और प्रदेश की विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान को प्रदर्शित करता है।

लोकपर्व नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ते हैं: सीएम

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की लोक परंपराएं केवल सांस्कृतिक धरोहर नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, सामूहिकता और आपसी प्रेम का भी प्रतीक हैं। इगास जैसे लोकपर्व नई पीढ़ी को अपनी जड़ों, मिट्टी और परंपराओं से जुड़े रहने के लिए प्रेरित करते हैं। इनके माध्यम से युवाओं को अपनी लोक संस्कृति और पारंपरिक विरासत को समझने का अवसर मिलता है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड की लोक संस्कृति, लोककला, लोकभाषाओं और पारंपरिक त्योहारों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इगास जैसे लोकपर्वों को व्यापक स्तर पर प्रोत्साहित करने से देवभूमि की सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान मिल रही है और देश-दुनिया में उत्तराखंड की लोक परंपराओं का प्रचार-प्रसार हो रहा है।

कार्यक्रम में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और धन सिंह रावत समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Posts

रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

रामनगर: कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से सटे तराई पश्चिमी वन प्रभाग में बाघ का आतंक एक बार फिर देखने को मिला है। रामनगर के फाटो वन गुज्जर खत्ते में मवेशियों को…

उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

हरिद्वार: उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के लिए भाजपा हरिद्वार से चुनावी रणनीति का शंखनाद करने जा रही है। आज से हरिद्वार में पार्टी की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 8 views
रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 18 views
उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

रुद्रपुर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, अभिषेक के गले में लगे 24 टांके; शुभम को भी गंभीर चोटें

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 14 views
रुद्रपुर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, अभिषेक के गले में लगे 24 टांके; शुभम को भी गंभीर चोटें

दिल्ली में अनिल बलूनी के आवास पर धूमधाम से मनी इगास बग्वाल, अमित शाह और बाबा रामदेव समेत कई संत हुए शामिल

  • By Admin
  • November 20, 2026
  • 11 views
दिल्ली में अनिल बलूनी के आवास पर धूमधाम से मनी इगास बग्वाल, अमित शाह और बाबा रामदेव समेत कई संत हुए शामिल

धराली आपदा के मलबे में दबे कल्प केदार मंदिर के अवशेष मिलने शुरू, 38 दिन की खुदाई के बाद मिली मंदिर की शिला

  • By Admin
  • November 20, 2026
  • 14 views
धराली आपदा के मलबे में दबे कल्प केदार मंदिर के अवशेष मिलने शुरू, 38 दिन की खुदाई के बाद मिली मंदिर की शिला

हरिद्वार में गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक पलटा, दो कारें नीचे दबीं; बड़ा हादसा टला

  • By Admin
  • November 20, 2026
  • 13 views
हरिद्वार में गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक पलटा, दो कारें नीचे दबीं; बड़ा हादसा टला