उत्तरकाशी में मांगों को लेकर ग्रामीणों का हंगामा, पेट्रोल की बोतल लेकर झूला पुल के पिलर पर चढ़े पूर्व प्रधान

मस्ताड़ी गांव के विस्थापन समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन, ग्रामीणों ने उत्तरकाशी-लंबगांव मोटर मार्ग किया जाम; डीएम प्रशांत आर्य के आश्वासन के बाद समाप्त हुआ आंदोलन

उत्तरकाशी: मस्ताड़ी गांव के विस्थापन समेत विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार को ग्रामीणों का आक्रोश सड़कों पर उतर आया। मांगों के निराकरण की मांग को लेकर गांव के पूर्व प्रधान सत्यनारायण सिंह सेमवाल पेट्रोल की बोतल लेकर गंगा मंदिर के पास स्थित झूला पुल के पिलर पर चढ़ गए। उन्हें सुरक्षित नीचे उतारने के लिए पुलिस और प्रशासन की टीम ने काफी प्रयास किए। वहीं, पूर्व प्रधान के समर्थन में पहुंचे बाड़ागड्डी क्षेत्र के ग्रामीणों ने उत्तरकाशी-लंबगांव मोटर मार्ग पर जाम लगा दिया। इससे सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही।

मामले की सूचना मिलते ही एसडीएम शालिनी नेगी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और ग्रामीणों से वार्ता का प्रयास किया। बाद में जिलाधिकारी प्रशांत आर्य भी घटनास्थल पर पहुंचे और आंदोलन कर रहे ग्रामीणों से सीधे बातचीत की।

मस्ताड़ी गांव के विस्थापन समेत कई मांगों को लेकर आंदोलन

ग्रामीण लंबे समय से मस्ताड़ी गांव में लगातार हो रहे भू-धंसाव के कारण गांव के विस्थापन की मांग उठा रहे हैं। इसके अलावा इंद्रावती नदी पर किशनपुर तक बाढ़ सुरक्षा कार्य कराने, देवस्नान घाट के निर्माण एवं जीर्णोद्धार और मोक्ष घाट के निर्माण की मांग भी की जा रही है।

ग्रामीणों का कहना था कि इन समस्याओं के समाधान के लिए लंबे समय से मांग उठाई जा रही है, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण उन्हें आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

डीएम प्रशांत आर्य ने ग्रामीणों से की वार्ता

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी प्रशांत आर्य मौके पर पहुंचे। उन्होंने गंगा मंदिर झूला पुल के पास धरना-प्रदर्शन कर रहे मस्ताड़ी और बाड़ागड्डी क्षेत्र के ग्रामीणों से सीधे वार्ता की और उनकी समस्याओं एवं मांगों को गंभीरता से सुना।

प्रशासन की ओर से मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद पूर्व प्रधान सत्यनारायण सिंह सेमवाल झूला पुल के पिलर से नीचे उतर आए। इसके बाद ग्रामीणों ने उत्तरकाशी-लंबगांव मोटर मार्ग से जाम हटाकर यातायात सुचारू कराया। ग्रामीणों ने अपनी मांगों से संबंधित प्रत्यावेदन भी जिलाधिकारी को सौंपा।

बाढ़ सुरक्षा और घाट निर्माण के लिए होंगे प्रयास

जिलाधिकारी के साथ हुई वार्ता में इंद्रावती नदी पर बाढ़ सुरक्षा कार्य, इंद्रावती मोक्ष घाट और स्नान घाट से संबंधित कार्यों की स्वीकृति के लिए आवश्यक प्रयास करने पर सहमति बनी। इन कार्यों में मस्ताड़ी के पूर्व प्रधान सत्यनारायण सिंह सेमवाल प्रशासन को आवश्यक सहयोग देंगे।

वहीं, हरि महाराज स्नान घाट के निर्माण के लिए सिंचाई विभाग को एस्टीमेट तैयार कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए जाएंगे। मस्ताड़ी गांव के विस्थापन के मुद्दे पर ग्राम स्तर पर बैठक आयोजित कर चर्चा करने का निर्णय लिया गया।

इसके अलावा ग्रामीणों ने अठाली-चामकोट-दिलसौड़ मोटर मार्ग के डामरीकरण का मामला भी उठाया। इस पर जिलाधिकारी ने आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया।

प्रशासन के आश्वासन पर ग्रामीणों ने समाप्त किया धरना

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी मांगों पर नियमानुसार और समयबद्ध कार्रवाई के प्रयास किए जाएंगे।

प्रशासन की ओर से मिले आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन समाप्त कर दिया।

Related Posts

देहरादून में आज रात 10:05 बजे बजेगा एयर रेड अलर्ट का सायरन, 25 मिनट तक चलेगी ब्लैकआउट मॉक ड्रिल

तीन स्थानों पर होगा ‘नाइट एयर रेड’ और ‘ब्लैकआउट’ का अभ्यास, रात 10:30 बजे दोबारा सायरन बजाकर दिया जाएगा ऑल क्लियर का संकेत; प्रशासन ने लोगों से न घबराने की…

पौड़ी में भीषण सड़क हादसा: 300 मीटर गहरी खाई में गिरी इको वैन, 7 महिलाओं समेत 8 की मौत

रिखणीखाल के कलवाड़ी गांव के पास हादसा, वाहन में सवार 12 लोगों में से 4 घायल; सभी मृतक भंगलवाड़ गांव के निवासी, बैंणी-भुली योजना का फॉर्म भरकर लौट रहे थे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

उत्तरकाशी में मांगों को लेकर ग्रामीणों का हंगामा, पेट्रोल की बोतल लेकर झूला पुल के पिलर पर चढ़े पूर्व प्रधान

  • By Admin
  • November 28, 2026
  • 10 views
उत्तरकाशी में मांगों को लेकर ग्रामीणों का हंगामा, पेट्रोल की बोतल लेकर झूला पुल के पिलर पर चढ़े पूर्व प्रधान

देहरादून में आज रात 10:05 बजे बजेगा एयर रेड अलर्ट का सायरन, 25 मिनट तक चलेगी ब्लैकआउट मॉक ड्रिल

  • By Admin
  • November 28, 2026
  • 17 views
देहरादून में आज रात 10:05 बजे बजेगा एयर रेड अलर्ट का सायरन, 25 मिनट तक चलेगी ब्लैकआउट मॉक ड्रिल

पौड़ी में भीषण सड़क हादसा: 300 मीटर गहरी खाई में गिरी इको वैन, 7 महिलाओं समेत 8 की मौत

  • By Admin
  • November 28, 2026
  • 10 views
पौड़ी में भीषण सड़क हादसा: 300 मीटर गहरी खाई में गिरी इको वैन, 7 महिलाओं समेत 8 की मौत

दो महीने से लापता 13 वर्षीय बालक ऋषिकेश से सकुशल बरामद, नंदानगर पुलिस ने परिजनों को सौंपा

  • By Admin
  • November 27, 2026
  • 12 views
दो महीने से लापता 13 वर्षीय बालक ऋषिकेश से सकुशल बरामद, नंदानगर पुलिस ने परिजनों को सौंपा

उत्तराखंड में भाजपा ने फूंका 2027 विधानसभा चुनाव का बिगुल, CM धामी और राम माधव ने किया चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

  • By Admin
  • November 26, 2026
  • 12 views
उत्तराखंड में भाजपा ने फूंका 2027 विधानसभा चुनाव का बिगुल, CM धामी और राम माधव ने किया चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

रामनगर में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 महिलाओं समेत 8 तस्कर गिरफ्तार

  • By Admin
  • November 26, 2026
  • 16 views
रामनगर में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 महिलाओं समेत 8 तस्कर गिरफ्तार