चमोली पुलिस लाइन में बच्चों ने सीखा फिट रहने का मंत्र, योग और व्यायाम से दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

‘फिट इंडिया मूवमेंट’ के तहत ‘संडे ऑन साइकिल’ के 100वें संस्करण पर आयोजित हुआ फिटनेस कार्यक्रम, बच्चों ने उत्साह से किया योगाभ्यास

चमोली: फिट इंडिया मूवमेंट के तहत ‘संडे ऑन साइकिल’ के 100वें संस्करण के अवसर पर चमोली पुलिस की ओर से पुलिस लाइन में फिटनेस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस परिवार के बच्चों को शारीरिक फिटनेस, योग और नियमित व्यायाम के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।

इस दौरान चमोली पुलिस के यातायात निरीक्षक दिगंबर उनियाल ने बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ मन की पहचान है। फिट रहने के लिए नियमित व्यायाम, योग और अनुशासित दिनचर्या बेहद जरूरी है।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया गया। साथ ही योग करने की सही विधि और उससे होने वाले फायदों के बारे में विस्तार से बताया गया। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ योगाभ्यास किया और फिटनेस गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

यातायात निरीक्षक दिगंबर उनियाल ने बच्चों को साइकिल चलाने, खेलकूद, रस्सी कूदने और रोजाना व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि बचपन से ही शारीरिक गतिविधियों को जीवन का हिस्सा बनाने से स्वस्थ रहने की आदत विकसित होती है।

कार्यक्रम में पुलिस परिवार के बच्चों का खासा उत्साह देखने को मिला। इस पहल के माध्यम से बच्चों को फिटनेस के प्रति जागरूक करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।

Related Posts

चमोली में राज्य सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, हर केंद्र पर कड़े सुरक्षा इंतजाम

डीएम गौरव कुमार और एसपी अमित श्रीवास्तव ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, पुलिस जवानों को दिए सतर्कता बरतने के निर्देश चमोली: राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा…

उत्तरकाशी में मांगों को लेकर ग्रामीणों का हंगामा, पेट्रोल की बोतल लेकर झूला पुल के पिलर पर चढ़े पूर्व प्रधान

मस्ताड़ी गांव के विस्थापन समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन, ग्रामीणों ने उत्तरकाशी-लंबगांव मोटर मार्ग किया जाम; डीएम प्रशांत आर्य के आश्वासन के बाद समाप्त हुआ आंदोलन उत्तरकाशी: मस्ताड़ी गांव…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चमोली पुलिस लाइन में बच्चों ने सीखा फिट रहने का मंत्र, योग और व्यायाम से दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

  • By Admin
  • November 29, 2026
  • 12 views
चमोली पुलिस लाइन में बच्चों ने सीखा फिट रहने का मंत्र, योग और व्यायाम से दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

चमोली में राज्य सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, हर केंद्र पर कड़े सुरक्षा इंतजाम

  • By Admin
  • November 29, 2026
  • 10 views
चमोली में राज्य सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, हर केंद्र पर कड़े सुरक्षा इंतजाम

उत्तरकाशी में मांगों को लेकर ग्रामीणों का हंगामा, पेट्रोल की बोतल लेकर झूला पुल के पिलर पर चढ़े पूर्व प्रधान

  • By Admin
  • November 28, 2026
  • 10 views
उत्तरकाशी में मांगों को लेकर ग्रामीणों का हंगामा, पेट्रोल की बोतल लेकर झूला पुल के पिलर पर चढ़े पूर्व प्रधान

देहरादून में आज रात 10:05 बजे बजेगा एयर रेड अलर्ट का सायरन, 25 मिनट तक चलेगी ब्लैकआउट मॉक ड्रिल

  • By Admin
  • November 28, 2026
  • 17 views
देहरादून में आज रात 10:05 बजे बजेगा एयर रेड अलर्ट का सायरन, 25 मिनट तक चलेगी ब्लैकआउट मॉक ड्रिल

पौड़ी में भीषण सड़क हादसा: 300 मीटर गहरी खाई में गिरी इको वैन, 7 महिलाओं समेत 8 की मौत

  • By Admin
  • November 28, 2026
  • 11 views
पौड़ी में भीषण सड़क हादसा: 300 मीटर गहरी खाई में गिरी इको वैन, 7 महिलाओं समेत 8 की मौत

दो महीने से लापता 13 वर्षीय बालक ऋषिकेश से सकुशल बरामद, नंदानगर पुलिस ने परिजनों को सौंपा

  • By Admin
  • November 27, 2026
  • 13 views
दो महीने से लापता 13 वर्षीय बालक ऋषिकेश से सकुशल बरामद, नंदानगर पुलिस ने परिजनों को सौंपा