रुद्रप्रयाग: मोटरमार्ग निर्माण की मांग पर तीन ग्रामीणों का आमरण अनशन, दो की हालत बिगड़ी – प्रशासन में हड़कंप

रुद्रप्रयाग ज़िले में बधाणीताल से भुनाल गांव (भेडारू) तक प्रस्तावित 9 किलोमीटर मोटरमार्ग के निर्माण की मांग को लेकर क्षेत्रीय ग्रामीणों ने अपनी आवाज तेज कर दी है। इसी मांग को लेकर लोक निर्माण विभाग कार्यालय में आमरण अनशन पर बैठे तीन बुजुर्ग ग्रामीणों में से दो की तबीयत गुरुवार सुबह बिगड़ गई, जिसके बाद प्रशासन और लोनिवि विभाग में हड़कंप मच गया।

स्वास्थ्य बिगड़ने पर मंगाई गई 108 एंबुलेंस, ग्रामीणों ने जाने से किया इंकार

6 नवंबर की सुबह जब चिकित्सकों की टीम ने अनशनकारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, तो उनका वजन कम होने के साथ ही शुगर लेवल भी बेहद कम पाया गया। स्थिति गंभीर देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तुरंत 108 एंबुलेंस को मौके पर बुलाया।

लेकिन अनशनकारी बुजुर्गों ने साफ कह दिया कि जब तक विधायक, डीएम और डीएफओ मौके पर नहीं आएंगे, वे अनशन स्थल नहीं छोड़ेंगे।

प्रशासन ने दी आश्वासन, ग्रामीणों ने आंदोलन स्थगित किया

स्थिति को गंभीर देखते हुए विधायक भरत सिंह चौधरी, डीएम प्रतीक जैन और डीएफओ रजत सुमन अनशन स्थल पर पहुंचे। बातचीत के दौरान डीएम प्रतीक जैन ने स्पष्ट आश्वासन दिया कि—

“तीन दिनों के भीतर फॉरेस्ट क्लीयरेंस के लिए फाइल शासन को भेज दी जाएगी।”

आश्वासन मिलने के बाद अनशन पर बैठे बुजुर्ग ग्रामीणों को जूस पिलाकर आमरण अनशन को फिलहाल स्थगित कर दिया गया।

कई वर्षों से लंबित है ग्रामीणों की मांग

3 नवंबर 2025 से शुरू इस अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के पीछे ग्रामीणों का कहना है कि—

“बधाणीताल से भुनाल गांव तक सड़क बनने से क्षेत्र का विकास होगा और लोगों को आने-जाने में राहत मिलेगी। लेकिन वर्षों से यह मांग केवल फाइलों में धूल फांक रही है।”

यह मार्ग क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा, आजीविका और आपदा के समय राहत पहुंचाने में महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगा।

विकास कार्यों पर निगाहें

अब ग्रामीणों की नजरें प्रशासन की ओर हैं कि क्या तय समयसीमा में फॉरेस्ट क्लीयरेंस की प्रक्रिया आगे बढ़ती है या नहीं।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि वादे पूरे नहीं हुए तो आंदोलन फिर से तेज किया जाएगा।

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 16 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 23 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने