मानव-वन्यजीव संघर्ष चरम पर, बदरीनाथ विधायक ने यूपी–उत्तराखंड सरकारों को ठहराया जिम्मेदार ।

देहरादून: उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में इन दिनों मानव-वन्यजीव संघर्ष गंभीर समस्या बन गया है। गुलदार, भालू, बाघ और अन्य जंगली जानवरों के हमलों में कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, जबकि कई लोग घायल हो चुके हैं। लगातार बढ़ रहे इस संकट ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। इसी बीच बदरीनाथ विधायक लखपत सिंह बुटोला ने उत्तर प्रदेश सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि यूपी से बंदर, सुअर, भालू जैसे जंगली जानवरों को पकड़कर उत्तराखंड की सीमाओं में छोड़ा जा रहा है, जिसके चलते यहां खतरा लगातार बढ़ रहा है।

यूपी और उत्तराखंड सरकार को ठहराया जिम्मेदार

विधायक लखपत बुटोला ने कहा कि उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों के जंगल पहले से ही ओवरलोड हो चुके हैं। ऐसे में जंगली जानवरों का इंसानी बस्तियों में आना और फसलों को नुकसान पहुंचाना लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने इसके लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार और उत्तराखंड की धामी सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।

उनका आरोप है कि उत्तर प्रदेश सरकार बंदर, सुअर आदि जंगली जीवों को पकड़कर उत्तराखंड के पहाड़ों में छोड़ रही है, जिसके परिणामस्वरूप जंगली जानवर खुलेआम इंसानी बस्तियों में घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये जानवर अब इंसानों से भी खौफ नहीं खा रहे और इनमें से अधिकांश वे हैं जो पहले मैदानी क्षेत्रों में रहा करते थे।

ग्रामीणों में बढ़ा भय, हालात बने चिंताजनक

बुटोला ने बताया कि हालात इतने बिगड़ गए हैं कि अब स्थानीय निवासी अपने घरों से बाहर निकलने में भी डर महसूस कर रहे हैं। फसलों को हो रहे नुकसान और जानवरों के हमलों के डर से कई परिवार प्रभावित हो रहे हैं। उनका कहना है कि उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में जंगली जानवरों का आतंक चरम पर पहुंच चुका है, जिससे मानव-वन्यजीव संघर्ष खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है।

मैदानी क्षेत्रों से जानवरों को पर्वतीय इलाकों में न छोड़े जाए

विधायक ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सरकार से यह भी आग्रह किया है कि मैदानी क्षेत्रों से जंगली जीवों को उत्तराखंड में न छोड़ा जाए। इससे वन्यजीव संतुलन बिगड़ रहा है और जानवर पहाड़ों की इंसानी बस्तियों तक पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहाड़ों में स्वास्थ्य सुविधाएं पहले ही चरमराई हुई हैं, ऐसे में जंगली जानवरों का खतरा इसे और गंभीर बना रहा है।

“पहाड़ के लोगों को जंगली जानवरों से बचाएं”

बुटोला ने कहा कि वह यह मुद्दा विधानसभा में कई बार उठा चुके हैं, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। उन्होंने दोबारा यूपी और उत्तराखंड सरकारों से अपील की है कि जल्द से जल्द पहाड़ी जिलों में रहने वाले लोगों को जंगली जानवरों के खतरे से बचाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

उन्होंने कहा कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं हुई, तो आने वाले समय में यह समस्या और विकराल रूप ले सकती है।

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 16 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 23 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने