लोहाघाट में तेज रफ्तार बाइक की खड़ी पिकअप से टक्कर, दो युवक गंभीर घायल ।

चंपावत जिले के लोहाघाट तहसील क्षेत्र अंतर्गत मायावती आश्रम रोड पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार डिस्कवर बाइक सड़क किनारे खड़ी पिकअप से जा टकराई, जिससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मायावती की ओर जा रही डिस्कवर बाइक संख्या UK03A-2709 अचानक सड़क किनारे खड़ी पिकअप संख्या UK07TA-004 से टकरा गई। दुर्घटना के बाद आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद की। सूचना मिलने पर लोहाघाट थाने की चीता पुलिस भी मौके पर पहुंची। इसी दौरान मायावती आश्रम की ओर से आ रही एंबुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया।

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में डॉ. बीना मेलकानी ने दोनों युवकों का उपचार किया। डॉ. मेलकानी ने बताया कि दुर्घटना में घायल कमल किशोर (19 वर्ष), पुत्र रमेश राम, निवासी तड़ी गांव बाराकोट की हालत अत्यंत गंभीर है। उनके सिर में गहरी चोट आई है और कान से रक्तस्राव हो रहा है। गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सीटी स्कैन व बेहतर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय चंपावत रेफर कर दिया गया। वहीं दूसरे घायल युवक प्रकाश जोशी (19 वर्ष), पुत्र जगदीश जोशी, निवासी अतखंडी नोमाना के हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं, हालांकि उनकी हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है।

हादसे में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं पिकअप चालक राजेंद्र सिंह फर्त्याल ने बताया कि उनकी पिकअप सड़क किनारे खड़ी थी, तभी तेज गति से आ रहे बाइक सवार नियंत्रण खो बैठे और वाहन से टकरा गए।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है।

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 16 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 23 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने