उत्तरकाशी के मोरी में भीषण अग्निकांड, तीन मंजिला मकान जलकर खाक ।

आधी रात लगी आग में नगदी, राशन और चार बकरियों समेत पालतू जानवरों की मौत, पीड़ित परिवार बेघर

उत्तरकाशी: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के मोरी तहसील क्षेत्र से एक बड़ी और दर्दनाक खबर सामने आई है। आराकोट बंगाण क्षेत्रांतर्गत ग्राम डामटी-थुनारा में शुक्रवार की मध्यरात्रि भीषण अग्निकांड हो गया। इस हादसे में एक तीन मंजिला आवासीय भवन पूरी तरह जलकर खाक हो गया। यह मकान हरपाल सिंह राणा पुत्र हरदयाल सिंह राणा का बताया जा रहा है।

आधी रात अचानक लगी आग

जानकारी के अनुसार, मध्यरात्रि के समय जब परिवार के सभी लोग गहरी नींद में सो रहे थे, तभी अचानक मकान से धुआं उठने और आग की लपटें दिखाई देने लगीं। धुआं और आग की लपटें देख गांव वालों ने शोर मचाया, जिसके बाद घर में मौजूद लोगों की नींद खुली।

घर में मौजूद लोगों ने भागकर बचाई जान

ग्रामीणों की आवाज सुनते ही परिवार के लोग किसी तरह अपना बचाव करते हुए घर से बाहर निकल पाए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने अपने स्तर से आग बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन तब तक आग पूरे मकान में फैल चुकी थी और देखते ही देखते तीन मंजिला भवन आग की चपेट में आ गया।

मवेशियों और कीमती सामान को नहीं बचाया जा सका

आग इतनी भयावह थी कि पीड़ित परिवार को न तो घर से कीमती सामान निकालने का समय मिला और न ही अपने मवेशियों को खोलने का अवसर। इस अग्निकांड में घर में रखा पूरा राशन, नगदी, चार बकरियां, मुर्गे और खरगोश जलकर नष्ट हो गए। परिवार की जीवनभर की जमा पूंजी इस आग में स्वाहा हो गई।

राजस्व टीम ने पहुंचकर दी राहत

ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया, अन्यथा इसके आसपास के मकानों तक फैलने का खतरा बना हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही मोरी से राजस्व टीम शनिवार सुबह खाद्यान्न और आवश्यक राहत सामग्री लेकर गांव पहुंची और प्रभावित परिवार की त्वरित सहायता शुरू की।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पीड़ित परिवार ने शासन-प्रशासन और सरकार से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है, ताकि वे दोबारा अपना जीवन शुरू कर सकें।

Related Posts

रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

रामनगर: कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से सटे तराई पश्चिमी वन प्रभाग में बाघ का आतंक एक बार फिर देखने को मिला है। रामनगर के फाटो वन गुज्जर खत्ते में मवेशियों को…

उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

हरिद्वार: उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के लिए भाजपा हरिद्वार से चुनावी रणनीति का शंखनाद करने जा रही है। आज से हरिद्वार में पार्टी की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 8 views
रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 18 views
उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

रुद्रपुर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, अभिषेक के गले में लगे 24 टांके; शुभम को भी गंभीर चोटें

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 14 views
रुद्रपुर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, अभिषेक के गले में लगे 24 टांके; शुभम को भी गंभीर चोटें

दिल्ली में अनिल बलूनी के आवास पर धूमधाम से मनी इगास बग्वाल, अमित शाह और बाबा रामदेव समेत कई संत हुए शामिल

  • By Admin
  • November 20, 2026
  • 11 views
दिल्ली में अनिल बलूनी के आवास पर धूमधाम से मनी इगास बग्वाल, अमित शाह और बाबा रामदेव समेत कई संत हुए शामिल

धराली आपदा के मलबे में दबे कल्प केदार मंदिर के अवशेष मिलने शुरू, 38 दिन की खुदाई के बाद मिली मंदिर की शिला

  • By Admin
  • November 20, 2026
  • 14 views
धराली आपदा के मलबे में दबे कल्प केदार मंदिर के अवशेष मिलने शुरू, 38 दिन की खुदाई के बाद मिली मंदिर की शिला

हरिद्वार में गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक पलटा, दो कारें नीचे दबीं; बड़ा हादसा टला

  • By Admin
  • November 20, 2026
  • 13 views
हरिद्वार में गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक पलटा, दो कारें नीचे दबीं; बड़ा हादसा टला