देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने के आसार, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी की संभावना ।

देहरादून: उत्तराखंड में लंबे समय से मौसम शुष्क बना हुआ है। एक ओर जहां पर्वतीय क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, वहीं मैदानी इलाकों में सूखी ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पहाड़ों में पाला पड़ने से किसानों को फसलों के नुकसान की चिंता सताने लगी है। इसी बीच मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। यदि मौसम विभाग की भविष्यवाणी सही साबित होती है तो लोगों को सूखी ठंड और पाले से कुछ राहत मिल सकती है।

कई जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का अनुमान

देहरादून स्थित मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जनपद में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं 3200 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार जताए गए हैं। प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। राजधानी देहरादून में आज आसमान मुख्यतः साफ से आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद है। अधिकतम तापमान करीब 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

कड़ाके की ठंड से बढ़ी लोगों की परेशानियां

प्रदेश के पहाड़ी जिलों में ठंडी हवाओं के चलते ठिठुरन बढ़ गई है। तापमान में लगातार गिरावट से हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते नजर आ रहे हैं और गर्म कपड़े पहनकर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। वहीं मैदानी इलाकों में घने कोहरे के कारण दृश्यता कम हो रही है, जिससे वाहन चालकों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई क्षेत्रों में वाहन चालक दिन में भी लाइट जलाकर वाहन चला रहे हैं।

पहाड़ों में दिन में निकली गुनगुनी धूप

हालांकि पर्वतीय अंचलों में दिन के समय अच्छी खासी धूप निकल रही है और लोग गुनगुनी धूप का आनंद ले रहे हैं। लेकिन ठंड बढ़ने के साथ ही सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। विशेषज्ञों का कहना है कि सर्द मौसम में गले में दर्द, नाक बहना या बंद होना, इन्फेक्शन, निमोनिया और गले के संक्रमण जैसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए, क्योंकि समय पर बचाव ही इन बीमारियों से सुरक्षित रख सकता है।

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 24 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 19 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने