बागेश्वर दौरे पर सीएम धामी, मॉर्निंग वॉक के दौरान आमजन से मिले, विकास कार्यों का किया निरीक्षण ।

देहरादून/बागेश्वर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इन दिनों बागेश्वर दौरे पर हैं। दौरे के पहले दिन सीएम धामी ने गरुड़–बैजनाथ में आयोजित संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया, जहां उन्होंने राज्य आंदोलनकारियों, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं तथा विभिन्न एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों से विस्तृत विचार-विमर्श किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रतिभागियों के सुझावों को राज्य के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए आश्वस्त किया कि उन्हें आगामी योजनाओं और नीतियों में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभिन्न संगठन और एसोसिएशन समाज को नई दिशा देने वाले हैं और सरकार व जनता के बीच सशक्त सेतु का कार्य कर सकते हैं।

इसके बाद सीएम धामी ने इकोलॉजी–इकोनॉमी–टेक्नोलॉजी के समन्वय को राज्य के विकास की गति बढ़ाने का आधार बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा उत्तराखण्ड की वेशभूषा और संस्कृति को निरंतर वैश्विक मंच पर प्रोत्साहित किया जा रहा है। मानसखंड–केदारखंड सहित प्रदेश के सभी धार्मिक स्थलों के जीर्णोद्धार से राज्य में पर्यटन के नए आयाम स्थापित हुए हैं। इसके बाद सीएम धामी ने पर्यटक आवास गृह, बैजनाथ में आयोजित मंथन एवं संवाद कार्यक्रम में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की।

सोमवार सुबह मुख्यमंत्री धामी बागेश्वर में मॉर्निंग वॉक पर निकले, जहां उन्होंने आम लोगों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। मॉर्निंग वॉक के दौरान सीएम ने स्थानीय लोगों से सीधे संवाद कर सरकार की योजनाओं को लेकर फीडबैक भी लिया।

इसके बाद मुख्यमंत्री सरयू नदी के तट पर पहुंचे, जहां उन्होंने चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सीएम धामी ने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों से बातचीत कर सरकारी योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन की जानकारी ली और उनकी समस्याएं भी सुनीं।

निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री धामी इंडोर स्टेडियम पहुंचे, जहां उन्होंने नवोदित खिलाड़ियों के साथ बैडमिंटन खेला। सीएम ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और खेल सुविधाओं, प्रशिक्षण व्यवस्था व भविष्य की योजनाओं के बारे में भी जानकारी ली।

इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि उनकी सरकार प्रदेश में खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को विश्व स्तरीय बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है, ताकि उत्तराखंड के उभरते प्रतिभाशाली खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धाओं के लिए पूरी तरह तैयार हो सकें।

मुख्यमंत्री ने एप्पल मिशन में दी जा रही सब्सिडी, होमस्टे योजना, कीवी एवं एप्पल मिशन की प्रगति को संतोषजनक बताया। उन्होंने कहा कि ये योजनाएं रोजगार एवं स्वरोजगार सृजन में बड़ी भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के प्रत्येक जनपद के प्रमुख स्थान को हेली सेवा से जोड़ा जाए। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूत करना भी सरकार का प्रमुख उद्देश्य है।

मुख्यमंत्री के इस दौरे से बागेश्वर के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। स्थानीय नागरिकों ने मुख्यमंत्री से सीधे संवाद को सकारात्मक पहल बताया और विकास कार्यों में तेजी की उम्मीद जताई।

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 24 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 19 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने