हरिपुर जलाशय के पास सरकारी भूमि पर बड़ा एक्शन, 60 अतिक्रमणकारियों को नोटिस, 4 अवैध धार्मिक स्थल भी चिन्हित

रुद्रपुर:गूलरभोज स्थित हरिपुर जलाशय के पास सिंचाई विभाग की सरकारी भूमि पर वर्षों से चल रहे अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन ने अब निर्णायक कार्रवाई की शुरुआत कर दी है। राज्य सरकार के निर्देशों के तहत चल रहे अतिक्रमण विरोधी अभियान के दूसरे चरण में सोमवार को जिला प्रशासन और सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर बड़े पैमाने पर अतिक्रमण चिन्हीकरण अभियान चलाया।

सोमवार को जिला प्रशासन की टीम सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ अतिक्रमण क्षेत्र पहुंची। टीम द्वारा अतिक्रमण की गई भूमि को चिन्हित कर जगह-जगह निशान लगाए गए। चिन्हिकरण के दौरान 4 धार्मिक स्थल भी अवैध रूप से बने हुए पाए गए। प्रशासन की टीम ने 2.45 हेक्टेयर भूमि में बसे कुल 60 अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किए हैं। नोटिस के माध्यम से सभी को 15 दिन के भीतर स्वयं अतिक्रमण हटाकर स्थान खाली करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि तय समय सीमा के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जाएगी।

इससे पहले उधम सिंह नगर जनपद मुख्यालय रुद्रपुर में ईदगाह की आड़ में करीब 8 एकड़ सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाया जा चुका है। अब प्रशासन की टीम ने गदरपुर के हरिपुर जलाशय के पास सिंचाई विभाग की बहुमूल्य भूमि से अतिक्रमण हटाने की कसरत तेज कर दी है।

एसडीएम ने कहा, कार्रवाई जारी रहेगी

एडीएम कौस्तुभ मिश्रा ने बताया कि हरिपुर जलाशय के पास सिंचाई विभाग की भूमि पर लंबे समय से अवैध कब्जा किया गया था। सोमवार को कुल 60 अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किए गए हैं, जिनमें चार धार्मिक स्थल भी अवैध रूप से बने पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी सिंचाई विभाग द्वारा अतिक्रमणकारियों को नोटिस दिया गया था। अब सभी को 15 दिन का अंतिम समय दिया गया है। इसके बाद नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

— कौस्तुभ मिश्रा, अपर जिलाधिकारी (एडीएम)

प्रशासन की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं स्थानीय लोगों ने सरकार और जिला प्रशासन के इस कदम को सरकारी संपत्ति को बचाने की दिशा में एक सख्त और जरूरी पहल बताया है।

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 17 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 23 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 19 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने