जौनसार बावर से हिमाचल के लिए छत्रधारी चालदा महासू महाराज की प्रवास यात्रा शुरू, गांव-गांव होगा भव्य स्वागत

विकासनगर:उत्तराखंड के देहरादून जिले के जौनसार बावर क्षेत्र के खत दसऊ गांव में करीब ढाई साल से विराजमान छत्रधारी चालदा महासू महाराज की डोली सोमवार 8 दिसंबर को विधि-विधान के साथ मंदिर के गर्भगृह से बाहर निकाली गई। इसके साथ ही महाराज की प्रवास यात्रा का विधिवत शुभारंभ हो गया। मंगलवार 9 दिसंबर को महाराज दसऊ गांव में ही बागड़ी एक परिवार के यहां विश्राम करेंगे।

इसके बाद 10 दिसंबर को महाराज की डोली भूपऊ गांव पहुंचेगी, जहां बागड़ी एक परिवार के यहां विश्राम के बाद आगे की यात्रा के लिए प्रस्थान करेगी। श्रद्धालुओं में इस पावन यात्रा को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।

13 दिसंबर को छत्रधारी चालदा महासू महाराज हिमाचल प्रदेश के द्राविल गांव में बागड़ी विश्राम करेंगे। इसके बाद 14 दिसंबर को महाराज हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पश्मी गांव में नवनिर्मित मंदिर में विधि-विधान के साथ विराजमान होंगे।

सोमवार को सिरमौर जिले के पश्मी गांव से चालदा महाराज के बुलावे पर करीब छह लोग दसऊ गांव पहुंचे। इस दौरान गांव में वाद्य यंत्रों, ढोल-दमाऊ और फूल मालाओं के साथ उनका जोरदार पारंपरिक स्वागत किया गया। पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

चलायमान देवता हैं चालदा महासू महाराज

छत्रधारी चालदा महासू महाराज चार महासू देवताओं में सबसे छोटे माने जाते हैं और उन्हें चलायमान देवता के रूप में पूजा जाता है। लोगों में महासू देवता के प्रति अटूट आस्था और गहरा विश्वास है। देव दर्शन के लिए श्रद्धालु दूर-दूर से भारी संख्या में पहुंचते हैं।

चार महासू देवताओं के बजीर दीवान सिंह राणा ने बताया कि महाराज की एक वर्ष की प्रवास यात्रा हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पश्मी गांव में रहेगी। उसके बाद चालदा महासू महाराज पुनः जौनसार बावर क्षेत्र के जगथान में विराजमान होंगे।

14 दिसंबर को नवनिर्मित मंदिर में होंगे विराजमान

शेर सिंह ने बताया कि चालदा महाराज चलायमान देवता हैं, जिनकी प्रवास यात्रा दसऊ गांव से प्रारंभ हो चुकी है। आगामी 14 दिसंबर को महाराज सिरमौर (हिमाचल प्रदेश) के पश्मी गांव में स्थित नवनिर्मित मंदिर में विधिवत रूप से विराजमान होंगे।

गौरतलब है कि महासू देवता चार भाइयों का सामूहिक नाम है, जिनमें बाशिक, पवासी, बौठा और चालदा महाराज शामिल हैं। जौनसार बावर के साथ-साथ उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में महासू देवता की गहरी धार्मिक मान्यता है। महाराज की इस प्रवास यात्रा को लेकर पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास और आस्था का माहौल बना हुआ है।

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 17 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 23 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 19 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने