कुंभ मेला भूमि पर अतिक्रमण को लेकर डीएम मयूर दीक्षित सख्त, यूपी सिंचाई विभाग को लगाई फटकार

हरिद्वार: कुंभ मेला भूमि पर लगातार हो रहे अवैध अतिक्रमण को लेकर हरिद्वार जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एक्शन मोड में दिखाई दिए। गंगा किनारे कुंभ मेला भूमि पर कार्रवाई न होने से नाराज डीएम ने यूपी सिंचाई विभाग के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और तत्काल उत्तराखंड सिंचाई विभाग के साथ संयुक्त अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।

डीएम मयूर दीक्षित ने बैठक के दौरान जब बीते एक महीने की कार्रवाई का डाटा मांगा तो संबंधित अधिकारी बगलें झांकते नजर आए। इस पर डीएम ने सख्त नाराजगी जताते हुए स्पष्ट किया कि कुंभ मेला भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में मुख्य नगर आयुक्त नंदन कुमार और मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र ने भी सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव दिए। इस दौरान डीएम मयूर दीक्षित ने कहा कि मुख्यमंत्री की अपेक्षाओं के अनुरूप तीर्थ नगरी हरिद्वार को न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे भारत का सुंदर एवं स्वच्छ जनपद बनाना हमारा लक्ष्य है, जिसके लिए सभी विभागों और आमजन का सहयोग जरूरी है।

स्वच्छता को लेकर लिए गए सुझाव, स्थान भी किए गए चिन्हित

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों से जनपद को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए सुझाव भी लिए गए। स्वच्छता के लिए विभिन्न स्थानों को चिन्हित किया गया और सभी से अपेक्षा की गई कि चिन्हित क्षेत्रों में बेहतर साफ-सफाई बनाए रखने के लिए पूर्ण सहयोग उपलब्ध कराएं।

डीएम ने सभी गैर सरकारी संगठनों, आश्रमों और सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों से कहा कि जनपद हरिद्वार एक प्रमुख तीर्थ नगरी है, जहां कुंभ मेला, कांवड़ मेला एवं अन्य बड़े धार्मिक आयोजनों का आयोजन होता है। इसके साथ ही हरिद्वार चारधाम यात्रा का प्रवेश द्वार भी है, जहां हर वर्ष देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए आते हैं। ऐसे में यह अत्यंत आवश्यक है कि यह नगर हर समय स्वच्छ और सुंदर बना रहे।

स्वच्छता को लेकर लगातार चल रहा है प्रशासन का अभियान

बता दें कि हरिद्वार को स्वच्छता के क्षेत्र में मॉडल जिला बनाने के लिए जिला प्रशासन लगातार अभियान चला रहा है। इसी क्रम में डीएम मयूर दीक्षित ने जिले भर में स्वच्छता के क्षेत्र में कार्य कर रहे एनजीओ और अन्य सामाजिक संस्थाओं के साथ बैठक कर उनके सुझाव भी मांगे। सभी संस्थाओं से अलग-अलग क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की गई। इसके लिए हाल ही में हरिद्वार-ऋषिकेश विकास प्राधिकरण (HRDA) में एक बैठक भी आयोजित की गई थी।

डीएम के सख्त रुख के बाद संबंधित विभागों में हलचल तेज है। माना जा रहा है कि गंगा किनारे कुंभ मेला भूमि पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ जल्द ही व्यापक स्तर पर कार्रवाई अभियान चलाया जाएगा।

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 17 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 23 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 19 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने