हरिद्वार: सिडकुल में ठेकेदार के गोदाम से आठ लाख की चोरी, कनखल में सीसीटीवी से बचने के लिए बांस लेकर पहुंचे चोर

हरिद्वार: सिडकुल क्षेत्र में यूपीसीएल के ठेकेदार ने अपने ही कर्मचारी पर गोदाम से कीमती विद्युत उपकरण चोरी करने का गंभीर आरोप लगाया है। सिडकुल थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए ठेकेदार ने बताया कि भरोसे का फायदा उठाकर कर्मचारी ने करीब आठ लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया और फरार हो गया। वहीं दूसरी ओर कनखल थाना क्षेत्र में चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां चोर लोहे की रॉड और बांस का डंडा लेकर चोरी के इरादे से पहुंचे, लेकिन सीसीटीवी में कैद हो गए।

भरोसेमंद कर्मचारी ने ही तोड़ा भरोसा

ज्वालापुर आर्यनगर निवासी सक्षम चौधरी पुत्र मेमपाल चौधरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह यूपीसीएल में ठेकेदारी का कार्य करता है। उन्होंने नवोदय नगर स्थित अपने गोदाम में विद्युत उपकरणों की सुरक्षा और रखरखाव के लिए सन्नी कुमार निवासी ग्राम हाडोली, थाना मीरा कलां, तहसील बुढ़ाना, जिला मुजफ्फरनगर को कर्मचारी के रूप में रखा था। गोदाम की चाबी और पूरे परिसर की जिम्मेदारी उसी के पास थी।

गोदाम से गायब हुए ट्रांसफार्मर

सक्षम चौधरी के अनुसार 13 दिसंबर को जब वह गोदाम पहुंचे तो वहां से दो ट्रांसफार्मर और एक टर्निंग टेबल गायब मिले। आसपास काफी तलाश की गई, लेकिन न तो कर्मचारी का कोई सुराग मिला और न ही चोरी गए सामान का। ठेकेदार का आरोप है कि कर्मचारी ने सुनियोजित तरीके से गोदाम से सामान निकालकर बेच दिया और फरार हो गया।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

चोरी हुए विद्युत उपकरणों की अनुमानित कीमत करीब आठ लाख रुपये बताई जा रही है। सिडकुल थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गोदाम से जुड़े सभी साक्ष्यों की जांच की जा रही है और फरार कर्मचारी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

लोहे की रॉड और बांस लेकर पहुंचे चोर

उधर, कनखल थाना क्षेत्र के गणेश विहार कॉलोनी में बीती रात चोरी का प्रयास करने पहुंचे दो अज्ञात चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। चोर हाथों में लोहे की रॉड और करीब 20 फीट लंबा बांस का डंडा लेकर आए थे। वीडियो में देखा जा सकता है कि चोर सबसे पहले बांस के डंडे से मकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को घुमाने की कोशिश करते हैं, ताकि उनकी पहचान न हो सके।

इसके बाद दोनों चोरों ने लोहे की रॉड से मकान का ताला तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन काफी देर की कोशिश के बावजूद वे सफल नहीं हो पाए और मौके से फरार हो गए। दोनों ने मास्क से अपने चेहरे ढके हुए थे। चोरी के प्रयास का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जांच में जुटी पुलिस

कनखल थाना प्रभारी मनोहर रावत ने बताया कि मकान मालिक उस समय घर से बाहर गए हुए थे। वायरल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात चोरों की पहचान और तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 24 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 19 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने