खटीमा तुषार शर्मा हत्याकांड: पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, गुफरान और समीर गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पहले ही मुठभेड़ में दबोचा गया

खटीमा।

सीमांत क्षेत्र खटीमा में बीते दिनों हुए तुषार शर्मा हत्याकांड के बाद पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। मामले में नामजद दो और आरोपियों गुफरान एवं समीर को खटीमा कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले हत्याकांड के मुख्य आरोपी हाशिम को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

हत्याकांड में मृतक युवक तुषार शर्मा के पिता मनोज शर्मा की तहरीर के आधार पर मुख्य आरोपी हाशिम सहित गुफरान, समीर, पप्पू चाय वाला, शहबाज एवं अन्य के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल अलग-अलग पुलिस टीमें गठित की गईं।

पुलिस के अनुसार, दिनांक 12 दिसंबर 2025 की रात्रि को खटीमा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रोडवेज बस स्टेशन के सामने मारपीट की घटना हुई थी। इस दौरान तुषार शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना में सलमान और अभय उर्फ बाबू भी गंभीर रूप से घायल हुए थे।

दिनांक 13 दिसंबर 2025 को मृतक के पिता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना खटीमा में मुकदमा दर्ज किया गया। उसी रात पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त हाशिम को कस्बा झनकट क्षेत्र में ईंट भट्टे के पास पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश कर उप कारागार हल्द्वानी भेज दिया गया।

इसके क्रम में दिनांक 15 दिसंबर 2025 को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मजगमी पुल के पास सितारगंज रोड से अभियुक्त गुफरान (20 वर्ष) एवं समीर उर्फ मैरी (19 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने बताया कि मामले में शामिल अभियुक्तों की चल एवं अचल संपत्तियों की भी गहनता से जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराध में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 24 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 19 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने