अजय सोनकर मौत मामला: निजी अस्पताल की जांच रिपोर्ट आज सीएमओ को सौंपे जाने की संभावना

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के रायपुर क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मरीज की मौत के मामले में आज बड़ा अपडेट सामने आ सकता है। बीते बुधवार को इलाज के दौरान अजय सोनकर की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए थे, जिसके चलते अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा हुआ था। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से गठित जांच समिति अपनी रिपोर्ट आज सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को सौंप सकती है।

देहरादून के सीएमओ डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि रायपुर क्षेत्र के निजी अस्पताल में मरीज की मौत की सूचना मिलने के अगले ही दिन स्वास्थ्य विभाग की टीम को अस्पताल निरीक्षण के लिए भेजा गया था। निरीक्षण के दौरान प्रथम दृष्टया अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। इसके बाद एसएसपी देहरादून की ओर से मामले की जांच को लेकर पत्र प्राप्त हुआ, जिसके आधार पर विभाग ने विस्तृत जांच के लिए एक समिति का गठन किया।

सीएमओ डॉ. मनोज शर्मा के अनुसार गठित जांच समिति में दो विशेषज्ञ चिकित्सकों को सदस्य और एसीएमओ को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। समिति ने सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है और सोमवार तक अपनी रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

दरअसल, यह मामला पिछले बुधवार का है। देहरादून के कमली रोड निवासी अजय सोनकर को देर रात पेट दर्द की शिकायत हुई थी, जिसके बाद परिजन उन्हें रायपुर क्षेत्र के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने जांच के बाद बताया कि मरीज को पथरी की समस्या थी। ऑपरेशन के बाद अचानक उसकी हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।

मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। अगले दिन परिजनों के साथ बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भी सड़क पर शव रखकर विरोध प्रदर्शन किया और अस्पताल को सीज करने की मांग उठाई थी। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया था।

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि इलाज में कोई लापरवाही हुई या नहीं। फिलहाल सभी की नजरें आज आने वाली जांच समिति की रिपोर्ट पर टिकी हुई हैं, जिसके बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

रुद्रपुर: ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा में नगर पालिका चुनाव की मतगणना के दौरान मंगलवार शाम राजनीतिक तनाव उस समय बढ़ गया, जब विधायक तिलक राज बेहड़ और पूर्व विधायक…

नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल में आयोजित ऐतिहासिक नंदा देवी महोत्सव सोमवार को मां नंदा-सुनंदा की भव्य शोभायात्रा और डोला विसर्जन के साथ संपन्न हो गया। अष्टमी के दिन 19 सितंबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

  • By Admin
  • September 23, 2026
  • 13 views
किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

  • By Admin
  • September 23, 2026
  • 13 views
नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 27 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 27 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल