टिहरी: पारिवारिक विवाद में बड़े भाई ने मां और पत्नी संग मिलकर छोटे भाई पर किया जानलेवा हमला, दोनों हाथ काटने पड़े

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. बालगंगा तहसील क्षेत्र में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां बड़े भाई ने मां और पत्नी के साथ मिलकर अपने ही छोटे भाई की हत्या का प्रयास किया. हमले में पीड़ित के दोनों हाथों पर धारदार हथियार से गंभीर वार किए गए, जिससे संक्रमण फैल गया और डॉक्टरों को उसके दोनों हाथ काटने पड़े.

छोटे भाई पर किया गया जानलेवा हमला

जानकारी के अनुसार, अंग्रेज सिंह पुत्र स्वर्गीय गजे सिंह का अपने परिवार के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था. आरोप है कि अंग्रेज सिंह की मां जेठी देवी और भाभी अंजली ने मुंबई में रह रहे बड़े भाई पूरब सिंह को गांव बुलाया. 20 दिसंबर की देर रात पूरब सिंह के गांव पहुंचते ही तीनों ने मिलकर अंग्रेज सिंह पर चाकू और अन्य धारदार हथियारों से हमला कर दिया.

हाथों पर गंभीर वार, गले पर भी किया हमला

हमलावरों ने अंग्रेज सिंह के दोनों हाथों पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसकी हड्डियां बाहर निकल आईं. इसके अलावा गले पर भी धारदार हथियार से हमला किया गया. घायल अंग्रेज सिंह शनिवार सुबह से दोपहर तक गांव में ही दर्द से तड़पता रहा, लेकिन समय पर उसे इलाज नहीं मिल पाया.

अस्पताल पहुंचने पर कटवाने पड़े दोनों हाथ

बाद में उसी का भाई पूरब सिंह 108 एंबुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर लेकर पहुंचा. वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए श्रीनगर बेस अस्पताल रेफर कर दिया. अत्यधिक चोट और संक्रमण फैलने के कारण डॉक्टरों को अंग्रेज सिंह के दोनों हाथ काटने पड़े.

भाई-भाभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. थानाध्यक्ष अजय सिंह जाटव ने बताया कि पीड़ित अंग्रेज सिंह की तहरीर के आधार पर उसके भाई पूरब सिंह और भाभी अंजली के खिलाफ मारपीट और जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. मामले की गहन जांच की जा रही है.

Related Posts

किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

रुद्रपुर: ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा में नगर पालिका चुनाव की मतगणना के दौरान मंगलवार शाम राजनीतिक तनाव उस समय बढ़ गया, जब विधायक तिलक राज बेहड़ और पूर्व विधायक…

नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल में आयोजित ऐतिहासिक नंदा देवी महोत्सव सोमवार को मां नंदा-सुनंदा की भव्य शोभायात्रा और डोला विसर्जन के साथ संपन्न हो गया। अष्टमी के दिन 19 सितंबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

  • By Admin
  • September 23, 2026
  • 13 views
किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

  • By Admin
  • September 23, 2026
  • 13 views
नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 27 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 27 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल