देहरादून: नगर कीर्तन को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, 25 दिसंबर को कई मार्गों पर डायवर्जन

25 दिसंबर को गुरुद्वारा सभा करनपुर से निकाले जाने वाले नगर कीर्तन के मद्देनजर देहरादून पुलिस ने विशेष यातायात प्लान लागू किया है। नगर कीर्तन का समय सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा। इसे देखते हुए शहर के कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन किया जाएगा ताकि श्रद्धालुओं और आम जनता को किसी तरह की परेशानी न हो।

नगर कीर्तन का रूट गुरुद्वारा करनपुर से करनपुर बाजार–सर्वे चौक–रोजगार तिराहा–कनक चौक–ओरिएंट चौक–घंटाघर–पलटन बाजार–दर्शनी गेट–आढ़त बाजार होते हुए गुरुद्वारा तक रहेगा।

करनपुर और सर्वे चौक क्षेत्र में डायवर्जन

नगर कीर्तन के गुरुद्वारा करनपुर से प्रस्थान करने पर डीएल कट, राजपुर रोड और बैनी बाजार से वैश्य नर्सिंग होम की ओर ट्रैफिक नहीं भेजा जाएगा। इस दौरान वाहनों को करनपुर बाजार की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

नगर कीर्तन के करनपुर बाजार पहुंचने पर सर्वे चौक से करनपुर की ओर जाने वाले ट्रैफिक को बैनी बाजार होते हुए डीएल रोड की ओर भेजा जाएगा।

सर्वे चौक से रोजगार तिराहा तक व्यवस्था

नगर कीर्तन के सर्वे चौक पहुंचने पर बहल चौक से सर्वे चौक की ओर जाने वाले ट्रैफिक को ग्लोब चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

क्रॉस रोड से सर्वे चौक जाने वाले वाहन बुद्धा चौक की ओर भेजे जाएंगे, जबकि कनक चौक से सर्वे चौक जाने वाला ट्रैफिक सुभाष रोड से गुजरेगा।

नगर कीर्तन के रोजगार तिराहा पार करने के बाद ईसी रोड के लिए ट्रैफिक सामान्य कर दिया जाएगा।

ओरिएंट चौक और घंटाघर क्षेत्र

नगर कीर्तन के दौरान ओरिएंट चौक से कनक चौक की ओर जाने वाले ट्रैफिक को ग्लोब चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

पैसिफिक तिराहा से कनक चौक की ओर जाने वाले वाहनों को घंटाघर की ओर भेजा जाएगा।

नगर कीर्तन के ओरिएंट चौक पार करने पर बहल चौक और ग्लोब चौक से घंटाघर जाने वाले ट्रैफिक को ईसी रोड की ओर मोड़ा जाएगा। इस दौरान कनक चौक से ओरिएंट चौक की ओर कोई भी वाहन नहीं भेजा जाएगा।

नगर कीर्तन के घंटाघर पहुंचने पर बुद्धा चौक और दर्शन लाल चौक से घंटाघर जाने वाले ट्रैफिक को लैंसडाउन चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा। वहीं चकराता रोड से दर्शन लाल चौक जाने वाले वाहनों को ओरिएंट चौक होते हुए भेजा जाएगा।

नगर कीर्तन के पलटन बाजार में पूरी तरह प्रवेश करने पर सभी डायवर्जन प्वाइंट से ट्रैफिक सामान्य कर दिया जाएगा।

दर्शनी गेट और आढ़त बाजार क्षेत्र

नगर कीर्तन के दर्शनी गेट से 50 मीटर पहले पहुंचने पर पटेल नगर मंडी, लाल पुल और बल्लीवाला से सहारनपुर चौक की ओर जाने वाले ट्रैफिक को जीएमएस रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

इस दौरान सहारनपुर चौक से आढ़त बाजार की ओर किसी भी वाहन को नहीं भेजा जाएगा। नगर कीर्तन के आढ़त बाजार गुरुद्वारा पहुंचने के बाद डायवर्ट किया गया ट्रैफिक सामान्य कर दिया जाएगा।

विक्रम और मैजिक वाहनों के लिए विशेष प्लान

नगर कीर्तन के मद्देनजर सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक विक्रम और मैजिक वाहनों के लिए विशेष डायवर्जन रहेगा।

  • नंबर 3 विक्रम/मैजिक को दून चौक से एमकेपी चौक होते हुए वापस भेजा जाएगा।
  • नंबर 5 और 8 को रेलवे स्टेशन गेट से लौटाया जाएगा।
  • नंबर 2 को सहस्त्रधारा क्रॉसिंग से वापस भेजा जाएगा।
  • नंबर 7 और 9 को बिंदाल कट से वापस किया जाएगा।

पुलिस की अपील

एसपी ट्रैफिक लोकजीत सिंह ने बताया कि 25 दिसंबर को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक लोग ईसी रोड, राजपुर रोड और सहारनपुर रोड के उपयोग से बचें तथा संभव हो तो दोपहिया वाहन का प्रयोग करें। उन्होंने नागरिकों से यातायात पुलिस के दिशा-निर्देशों का पालन कर देहरादून पुलिस को सहयोग देने की अपील की है।

Related Posts

किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

रुद्रपुर: ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा में नगर पालिका चुनाव की मतगणना के दौरान मंगलवार शाम राजनीतिक तनाव उस समय बढ़ गया, जब विधायक तिलक राज बेहड़ और पूर्व विधायक…

नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल में आयोजित ऐतिहासिक नंदा देवी महोत्सव सोमवार को मां नंदा-सुनंदा की भव्य शोभायात्रा और डोला विसर्जन के साथ संपन्न हो गया। अष्टमी के दिन 19 सितंबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

  • By Admin
  • September 23, 2026
  • 13 views
किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

  • By Admin
  • September 23, 2026
  • 13 views
नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 27 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 27 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल