मसूरी: कड़ाके की ठंड में पटरी व्यापारियों का अनिश्चितकालीन धरना जारी, महिला व्यापारी की तबीयत बिगड़ी

मसूरी के शहीद स्थल परिसर में पटरी व्यापारियों का अनिश्चितकालीन धरना लगातार जारी है। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर दिन-रात आंदोलन कर रहे पटरी व्यापारियों की हालत कड़ाके की ठंड के चलते बिगड़ती जा रही है। इसी बीच धरना स्थल पर एक महिला पटरी व्यापारी की अचानक तबीयत खराब हो गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। महिला को तत्काल 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से उप जिला चिकित्सालय मसूरी पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

पटरी व्यापारियों का कहना है कि वे बीते कई दिनों से खुले आसमान के नीचे धरना दे रहे हैं। रात के समय तापमान में भारी गिरावट के कारण कई आंदोलनकारियों की तबीयत खराब हो रही है। महिला व्यापारी की बिगड़ती तबीयत इसी का प्रत्यक्ष उदाहरण है, लेकिन इसके बावजूद व्यापारी अपना आंदोलन समाप्त करने को तैयार नहीं हैं।

इधर, मसूरी में विंटर लाइन कार्निवाल की शुरुआत को लेकर बुधवार को 23 साल बाद इद्रमणी बाडोनी जी की जयंती के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा था। एक ओर शहर में उत्सव और सांस्कृतिक रंग बिखरे हुए थे, वहीं दूसरी ओर शहीद स्थल पर पटरी व्यापारी अपनी आजीविका और अधिकारों को लेकर संघर्ष करते नजर आए।

पटरी व्यापारियों ने आरोप लगाया कि सरकार और प्रशासन उनके साथ लगातार भेदभाव कर रहा है। उन्होंने कहा कि कई बार अपनी समस्याओं को लेकर गुहार लगाने के बावजूद न तो कोई प्रशासनिक अधिकारी और न ही कोई जनप्रतिनिधि धरना स्थल पर उनसे मिलने पहुंचा, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

व्यापारियों ने साफ चेतावनी दी है कि अंजाम चाहे जो भी हो, वे अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे और अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे रहेंगे। पटरी व्यापारियों ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को एसडीएम मसूरी के माध्यम से ज्ञापन भेजकर अपनी समस्याओं के समाधान और उन्हें व्यवस्थित किए जाने की मांग की है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। आंदोलनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक वे पीछे हटने वाले नहीं हैं।

Related Posts

किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

रुद्रपुर: ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा में नगर पालिका चुनाव की मतगणना के दौरान मंगलवार शाम राजनीतिक तनाव उस समय बढ़ गया, जब विधायक तिलक राज बेहड़ और पूर्व विधायक…

नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल में आयोजित ऐतिहासिक नंदा देवी महोत्सव सोमवार को मां नंदा-सुनंदा की भव्य शोभायात्रा और डोला विसर्जन के साथ संपन्न हो गया। अष्टमी के दिन 19 सितंबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

  • By Admin
  • September 23, 2026
  • 13 views
किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

  • By Admin
  • September 23, 2026
  • 13 views
नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 27 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 27 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल