सूखा रहा दिसंबर, नए साल पर हल्की बारिश-बर्फबारी की उम्मीद; दो जिलों में कोल्ड डे का येलो अलर्ट ।

देहरादून: उत्तराखंड में अक्टूबर महीने के दौरान कुछ स्थानों पर बारिश जरूर देखने को मिली थी, लेकिन इसके बाद नवंबर और दिसंबर का महीना लगभग पूरी तरह शुष्क रहा। मौसम विभाग के अनुसार नवंबर और दिसंबर में राज्य में बारिश दर्ज नहीं की गई, जिससे ठंड के साथ-साथ शुष्क मौसम का असर बना हुआ है। हालांकि, आने वाले दिनों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है। वहीं घने कोहरे के चलते मौसम विभाग ने दो जिलों में कोल्ड डे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

इस बार दिसंबर का महीना उत्तराखंड में लगभग सूखा ही गुजर गया। अक्टूबर में राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश जरूर हुई थी, लेकिन इसके बाद नवंबर और दिसंबर में बारिश के आंकड़े बेहद निराशाजनक रहे। मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार दिसंबर महीने में सामान्य तौर पर राज्य में औसतन 14 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जाती है, लेकिन इस बार यह आंकड़ा भी पूरा नहीं हो पाया।

हालांकि बीते वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो दिसंबर में कम बारिश होना कोई नई बात नहीं है। पिछले 25 वर्षों के मौसम रिकॉर्ड बताते हैं कि इनमें से केवल 10 वर्ष ही ऐसे रहे हैं, जब दिसंबर महीने में अच्छी बारिश दर्ज की गई। कुछ वर्षों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस की सक्रियता के चलते दिसंबर में बारिश और बर्फबारी देखने को मिली, लेकिन अधिकांश वर्षों में यह महीना शुष्क ही रहा है।

इसी बीच नए साल पर उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों के लिए मौसम विभाग ने कुछ राहत भरी जानकारी दी है। विभाग के अनुसार 31 दिसंबर से लेकर 1 और 2 जनवरी के बीच राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। इससे नए साल पर उच्च हिमालयी क्षेत्रों की यात्रा की योजना बना रहे पर्यटकों को हल्की बर्फबारी का आनंद लेने का अवसर मिल सकता है।

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। जिलावार स्थिति की बात करें तो उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। वहीं निचले और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार हैं।

दूसरी ओर मैदानी जिलों में घने कोहरे के कारण ठंड का असर लगातार बना हुआ है। उधम सिंह नगर और हरिद्वार में कोहरे के चलते दिन और रात दोनों समय तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है। इन जिलों में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 5 से 6 डिग्री सेल्सियस कम चल रहा है।

घने कोहरे के चलते उधम सिंह नगर और हरिद्वार में कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है, जिसको देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं पर्वतीय जनपदों में मौसम साफ रहने और धूप खिलने के कारण दिन के समय तापमान सामान्य से कुछ अधिक दर्ज किया गया है, हालांकि सुबह और शाम के समय ठंड का असर यहां भी बना हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में उधम सिंह नगर और हरिद्वार के साथ-साथ देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत के कुछ इलाकों में भी कोहरे का असर देखने को मिल सकता है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि 2 जनवरी के बाद आने वाले पहले सप्ताह में राज्य में बारिश या बर्फबारी की फिलहाल कोई संभावना नहीं है। ऐसे में नए साल की शुरुआत में हल्की मौसम गतिविधि के बाद उत्तराखंड में एक बार फिर शुष्क और ठंडा मौसम हावी रहने की संभावना जताई गई है।

Related Posts

रुद्रप्रयाग के अर्जुन बैंड हादसे में तीन लोगों का एक साथ अंतिम संस्कार, एक ही परिवार की दो बहुओं की मौत से पसरा मातम

रुद्रप्रयाग: सिलगढ़ क्षेत्र के कुरछोला स्थित अर्जुन बैंड के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे जनपद को झकझोर कर रख दिया है। जिस परिवार में बारात की खुशियां गूंज…

लक्सर के पास यूपी के दादूपुर गांव में डबल मर्डर, घर में घुसकर पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या

लक्सर: उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश सीमा से सटे यूपी के दादूपुर गांव में डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया। तीन बाइकों पर सवार होकर आए छह बदमाशों ने घर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रुद्रप्रयाग के अर्जुन बैंड हादसे में तीन लोगों का एक साथ अंतिम संस्कार, एक ही परिवार की दो बहुओं की मौत से पसरा मातम

  • By Admin
  • November 23, 2026
  • 9 views
रुद्रप्रयाग के अर्जुन बैंड हादसे में तीन लोगों का एक साथ अंतिम संस्कार, एक ही परिवार की दो बहुओं की मौत से पसरा मातम

लक्सर के पास यूपी के दादूपुर गांव में डबल मर्डर, घर में घुसकर पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या

  • By Admin
  • November 23, 2026
  • 16 views
लक्सर के पास यूपी के दादूपुर गांव में डबल मर्डर, घर में घुसकर पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या

रुद्रपुर में मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, आत्महत्या की धमकी देकर मचाया हड़कंप; पुलिस ने सुरक्षित उतारा

  • By Admin
  • November 23, 2026
  • 16 views
रुद्रपुर में मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, आत्महत्या की धमकी देकर मचाया हड़कंप; पुलिस ने सुरक्षित उतारा

रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 12 views
रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 23 views
उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

रुद्रपुर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, अभिषेक के गले में लगे 24 टांके; शुभम को भी गंभीर चोटें

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 20 views
रुद्रपुर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, अभिषेक के गले में लगे 24 टांके; शुभम को भी गंभीर चोटें