घने कोहरे और शीतलहर का असर: उधम सिंह नगर में आंगनबाड़ी से 12वीं तक सभी स्कूल बंद, आदेश न मानने पर होगी कार्रवाई ।

रुद्रपुर: उधम सिंह नगर जनपद में शीतलहर और घने कोहरे की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने सोमवार को जनपद के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों और कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी निजी, अर्ध-सरकारी और सरकारी विद्यालयों में अवकाश घोषित करने के आदेश जारी किए हैं। आदेश का पालन न करने वाले संस्थानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं।

मौसम विभाग द्वारा भी सोमवार को घने कोहरे छाने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। जनपद के बच्चों को शीतलहर, कड़ाके की ठंड और घने कोहरे से बचाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी द्वारा यह निर्णय लिया गया है। इसके तहत जनपद के सभी स्कूलों में 1 से 12वीं तक अवकाश रहेगा, साथ ही सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे।

जिलाधिकारी ने पत्र जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि यह आदेश छात्रों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जारी किया गया है। उन्होंने जनपद के सभी तहसीलदारों और संबंधित अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। आदेश की अवहेलना करने वाले संस्थानों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत कार्रवाई करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए हैं।

वहीं उत्तराखंड मौसम विभाग ने राज्य के हरिद्वार, उधम सिंह नगर, नैनीताल, चंपावत, देहरादून और पौड़ी जनपदों में घने कोहरे की संभावना जताई है। हरिद्वार और उधम सिंह नगर में शीत दिवस की स्थिति बनने की आशंका को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। देहरादून में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कोहरा बने रहने की संभावना है, जहां अधिकतम तापमान लगभग 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Related Posts

किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

रुद्रपुर: ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा में नगर पालिका चुनाव की मतगणना के दौरान मंगलवार शाम राजनीतिक तनाव उस समय बढ़ गया, जब विधायक तिलक राज बेहड़ और पूर्व विधायक…

नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल में आयोजित ऐतिहासिक नंदा देवी महोत्सव सोमवार को मां नंदा-सुनंदा की भव्य शोभायात्रा और डोला विसर्जन के साथ संपन्न हो गया। अष्टमी के दिन 19 सितंबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

  • By Admin
  • September 23, 2026
  • 15 views
किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

  • By Admin
  • September 23, 2026
  • 15 views
नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 27 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 27 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल