हरिद्वार से शुरू हुई प्रदेश की पहली क्लाउड किचन योजना: ‘गंगा रसोई’ से स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर।

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से प्रदेश की पहली क्लाउड किचन योजना की शुरुआत कर महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक नई पहल की गई है। इस योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं अब ‘गंगा रसोई’ के नाम से क्लाउड किचन और विशेष कैंटीन सेवा शुरू करने जा रही हैं।

हरिद्वार के ग्रामीण विकास इनक्यूबेटर केंद्र में महिलाओं को दी गई 6 दिवसीय क्लाउड किचन प्रशिक्षण का सफल समापन हो गया है। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को कम बजट में घर से किचन संचालन, भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता, पैकेजिंग और ग्राहकों तक भोजन पहुंचाने से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं, ताकि वे शुद्ध, साधारण और पौष्टिक भोजन परोसकर आत्मनिर्भर बन सकें।

समापन कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सभी महिलाओं ने कड़ी मेहनत और लगन से क्लाउड किचन का प्रशिक्षण प्राप्त किया है। अब वे अपने किचन से ही खाना तैयार कर उपभोक्ताओं को उनका मनपसंद भोजन उपलब्ध करा सकेंगी। इससे महिलाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और उनकी आर्थिकी भी मजबूत होगी।

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि हरिद्वार प्रदेश का पहला जिला है, जहां महिलाओं को क्लाउड किचन का प्रशिक्षण ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और पीएनबी शताब्दी ग्राम विकास न्यास के सहयोग से दिया गया है। उन्होंने कहा कि जिले में कई औद्योगिक क्षेत्र और शैक्षिक संस्थान संचालित हैं, जहां काम करने वाले लोगों और अध्ययनरत छात्रों को घर जैसा और मनपसंद भोजन उपलब्ध कराया जा सकेगा। इसके लिए सिडकुल और उद्योग विभाग के अधिकारी सभी महिलाओं को पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे। क्लाउड किचन में कार्य कर रही महिलाओं की पहचान ‘गंगा रसोई’ के नाम से होगी।

इस अवसर पर लीड बैंक मैनेजर दिनेश गुप्ता ने कहा कि मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन में महिलाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने महिलाओं को आश्वस्त किया कि क्लाउड किचन शुरू करने के लिए बैंक की ओर से ऋण उपलब्ध कराने में पूरा सहयोग दिया जाएगा।

उधर, रोजगार से जुड़ी यह ट्रेनिंग मिलने के बाद लाभार्थी महिलाएं भी उत्साहित नजर आईं। महिलाओं का कहना है कि अब उन्हें स्वरोजगार की दिशा में अपना उज्ज्वल भविष्य दिखाई दे रहा है। इसके लिए उन्हें बाहर नहीं जाना पड़ेगा, बल्कि वे घर से ही अपना व्यवसाय शुरू कर आत्मनिर्भर बन सकेंगी। प्रशासन का मानना है कि ‘गंगा रसोई’ योजना महिला स्वावलंबन की दिशा में एक प्रभावी मॉडल साबित होगी।

Related Posts

किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

रुद्रपुर: ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा में नगर पालिका चुनाव की मतगणना के दौरान मंगलवार शाम राजनीतिक तनाव उस समय बढ़ गया, जब विधायक तिलक राज बेहड़ और पूर्व विधायक…

नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल में आयोजित ऐतिहासिक नंदा देवी महोत्सव सोमवार को मां नंदा-सुनंदा की भव्य शोभायात्रा और डोला विसर्जन के साथ संपन्न हो गया। अष्टमी के दिन 19 सितंबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

  • By Admin
  • September 23, 2026
  • 15 views
किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

  • By Admin
  • September 23, 2026
  • 16 views
नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 27 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 27 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल