रुड़की में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार किया सेल्टोस गंगनहर में गिरी, मेरठ के दो युवकों की मौत ।

रुड़की: हरिद्वार जिले के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें मेरठ के दो युवकों की मौत हो गई। तेज रफ्तार किया सेल्टोस (KIA SELTOS) कार अनियंत्रित होकर मोहम्मदपुर झाल के पास गंगनहर में जा गिरी, जिससे कार सवार दोनों युवक पानी में डूब गए और उनकी जान चली गई।

हरिद्वार जिले के रुड़की क्षेत्र में सड़क हादसे लगातार चिंता का विषय बने हुए हैं। पुलिस के अनुसार 3 जनवरी, शनिवार देर रात सूचना मिली कि मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर झाल के पास एक कार गंगनहर में गिरी हुई है। सूचना मिलते ही मंगलौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर एक ग्रे रंग की किया सेल्टोस कार गंगनहर में डूबी हुई मिली।

पुलिस ने तत्काल झाल कर्मियों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पानी के भीतर कार की तलाशी के दौरान उसमें दो युवक अचेत अवस्था में पाए गए। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकालकर 108 एंबुलेंस की मदद से रुड़की सिविल अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान सौरभ शर्मा (25 वर्ष), पुत्र राजकुमार शर्मा और पुनीत (25 वर्ष), पुत्र आशुतोष, निवासी कुराली थाना जानी, मेरठ (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। हादसे के बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को क्रेन की मदद से गंगनहर से बाहर निकलवा लिया है।

मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। मंगलौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हादसे के सभी पहलुओं की गहन जांच की जाएगी। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और गंगनहर की पटरी पर मौजूद मोड़ सामने आई है, जहां चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा।

पुलिस ने घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को दे दी है। सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। वाहन के पंजीकृत स्वामी विवेक शर्मा ने पुलिस को फोन पर बताया कि दोनों युवक किसी निजी काम से रुड़की आए थे। हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।

Related Posts

रुद्रपुर की बेटी जसमीत कौर ने रचा इतिहास, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में किया प्रदेश टॉप

रुद्रपुर: ऊधम सिंह नगर जिले के लिए गर्व का क्षण उस समय आया जब रुद्रपुर की होनहार बेटी जसमीत कौर ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) की पीसीएस परीक्षा में…

LUCC चिटफंड घोटाले में CBI की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार

देहरादून: उत्तराखंड के बहुचर्चित LUCC (लोनी अर्बन मल्टी स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट को-ऑपरेटिव सोसाइटी) चिटफंड घोटाले की जांच कर रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को बड़ी सफलता मिली है। एजेंसी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रुद्रपुर की बेटी जसमीत कौर ने रचा इतिहास, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में किया प्रदेश टॉप

  • By Admin
  • June 3, 2026
  • 0 views
रुद्रपुर की बेटी जसमीत कौर ने रचा इतिहास, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में किया प्रदेश टॉप

LUCC चिटफंड घोटाले में CBI की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार

  • By Admin
  • June 3, 2026
  • 3 views
LUCC चिटफंड घोटाले में CBI की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार

देहरादून में सरकारी भूमि पर बनी अवैध मजार पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई

  • By Admin
  • June 3, 2026
  • 1 views
देहरादून में सरकारी भूमि पर बनी अवैध मजार पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई

पर्यटन सीजन में प्यासा मसूरी: पेयजल संकट पर भड़के व्यापारी और होटल कारोबारी, तीन दिन में समाधान नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

  • By Admin
  • June 3, 2026
  • 1 views
पर्यटन सीजन में प्यासा मसूरी: पेयजल संकट पर भड़के व्यापारी और होटल कारोबारी, तीन दिन में समाधान नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

टनकपुर की बेटी अंजली चंद बनीं सहायक नगर आयुक्त, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में हासिल की बड़ी सफलता

  • By Admin
  • June 2, 2026
  • 9 views
टनकपुर की बेटी अंजली चंद बनीं सहायक नगर आयुक्त, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में हासिल की बड़ी सफलता

दयारा बुग्याल में लापता युवती का चौथे दिन भी नहीं मिला सुराग, ट्रेकिंग एजेंसी का पंजीकरण निरस्त

  • By Admin
  • June 2, 2026
  • 8 views
दयारा बुग्याल में लापता युवती का चौथे दिन भी नहीं मिला सुराग, ट्रेकिंग एजेंसी का पंजीकरण निरस्त