हरिद्वार-लक्सर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: कार और ई-रिक्शा की टक्कर में तीन की मौत, चार गंभीर घायल ।

हरिद्वार: हरिद्वार–लक्सर मार्ग स्थित कटारपुर गांव के पास रविवार को हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. अनियंत्रित कार और ई-रिक्शा के बीच आमने-सामने हुई जबरदस्त टक्कर ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया.

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया. टक्कर इतनी तेज थी कि रिक्शा चालक और उसमें सवार एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया. इलाज के दौरान कार चालक ने भी दम तोड़ दिया.

इस हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान विकास कुमार निवासी फेरूपुर (कार चालक), चरण सिंह निवासी कलियर रुड़की और आस मुहम्मद निवासी नसीरपुर खुर्द लक्सर (ई-रिक्शा चालक) के रूप में हुई है. वहीं हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जिनका उपचार जारी है.

पथरी थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है. प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है. मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है, वहीं दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है.

इस दर्दनाक सड़क दुर्घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है और लोग सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं.

Related Posts

रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

रुद्रपुर: ऊधमसिंह नगर जिले के मुख्यालय रुद्रपुर में सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। काशीपुर रोड पर तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने एक कार को पीछे…

हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार

हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में गंगाजल लेकर लौट रहे एक कांवड़िए को अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कनखल थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 7 views
रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 4 views
हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार

हरिद्वार में दर्दनाक सड़क हादसा: डंपर की टक्कर से पलटी बस, महिला यात्री की मौत, 37 घायल

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 4 views
हरिद्वार में दर्दनाक सड़क हादसा: डंपर की टक्कर से पलटी बस, महिला यात्री की मौत, 37 घायल

उत्तराखंड भाजपा के संगठन महामंत्री अजेय कुमार को मिली बड़ी जिम्मेदारी, राजस्थान भेजे गए संगठन संभालने

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 6 views
उत्तराखंड भाजपा के संगठन महामंत्री अजेय कुमार को मिली बड़ी जिम्मेदारी, राजस्थान भेजे गए संगठन संभालने

पूर्णागिरि यात्रा मार्ग पर उफनाया बाटना गाड़, पुलिस ने रेस्क्यू कर सैकड़ों श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला; रामनगर में तूफान और बारिश से बदला मौसम

  • By Admin
  • May 31, 2026
  • 5 views
पूर्णागिरि यात्रा मार्ग पर उफनाया बाटना गाड़, पुलिस ने रेस्क्यू कर सैकड़ों श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला; रामनगर में तूफान और बारिश से बदला मौसम

मदमहेश्वर में बीमार यात्री को मिला जीवनदान, प्रशासन के त्वरित एयर रेस्क्यू से बची जान

  • By Admin
  • May 31, 2026
  • 5 views
मदमहेश्वर में बीमार यात्री को मिला जीवनदान, प्रशासन के त्वरित एयर रेस्क्यू से बची जान