निवेश के नाम पर 10 लाख की ठगी: GMFX Global कंपनी का मालिक गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत ।

हल्द्वानी: नैनीताल जिले में निवेश को दोगुना करने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के निर्देश पर पीड़ित की तहरीर के आधार पर GMFX Global कंपनी के मालिक विमल रावत, रूबी रावत और उनके पार्टनर अनूप कंडारी के खिलाफ करीब 10 लाख रुपये की ठगी का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने मंगलवार को कंपनी के मालिक को गिरफ्तार कर लिया, जिसे कोर्ट में पेश करने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

निवेश के नाम पर ठगी करने वालों पर शिकंजा

कुछ दिन पहले कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के जनता दरबार में GMFX Global कंपनी के खिलाफ शिकायत सामने आई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि कंपनी निवेशकों को पैसा दोगुना करने का लालच देकर निवेश करवा रही है, लेकिन तय समय पूरा होने के बाद भी भुगतान नहीं किया जा रहा। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कुमाऊं कमिश्नर ने स्वयं मौके पर पहुंचकर छापेमारी की कार्रवाई की थी।

जांच में सामने आईं अनियमितताएं

छापेमारी के दौरान कंपनी के कामकाज में कई अनियमितताएं पाई गईं, जिसके बाद कुमाऊं कमिश्नर ने कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए। मामले में पार्थ पराशर पुत्र प्रेम प्रकाश बुधलाकोटी, निवासी मुखानी हल्द्वानी ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया।

25 से 30 महीनों में रकम दोगुनी करने का दावा

पीड़ित पार्थ पराशर ने बताया कि 22 नवंबर 2024 को GMFX Global के संचालकों ने उन्हें एक निवेश योजना के बारे में बताया था, जिसमें 25 से 30 महीनों में निवेश की गई रकम दोगुनी करने का भरोसा दिलाया गया। आरोपियों ने यह भी कहा कि वे लोगों का पैसा मार्केट ट्रेडिंग में लगाकर मोटा मुनाफा कमाते हैं और कुछ निवेशकों की सूची भी दिखाई, जिन्हें नियमित भुगतान किया जा रहा था।

हल्द्वानी निवासी से 10 लाख की ठगी

इन दावों में आकर पार्थ पराशर ने अपनी पत्नी गीता पराशर के एसबीआई बैंक खाते से कुल 10 लाख रुपये कंपनी के खाते में ट्रांसफर किए। इसमें 5 लाख रुपये 22 नवंबर 2024 को और 5 लाख रुपये 20 दिसंबर 2024 को ट्रांसफर किए गए। इसके बदले कंपनी की ओर से एक एग्रीमेंट दिया गया, जिसमें हर माह मूलधन पर 4 प्रतिशत और ब्याज के रूप में 4 प्रतिशत, यानी कुल 8 प्रतिशत प्रतिमाह भुगतान का उल्लेख किया गया था।

पैसे लौटाने में आनाकानी

पीड़ित का आरोप है कि कंपनी की ओर से अब तक केवल 1 लाख 90 हजार रुपये मूलधन और इतनी ही राशि ब्याज के रूप में लौटाई गई है। शेष करीब 8 लाख 10 हजार रुपये वापस नहीं किए जा रहे हैं। बार-बार संपर्क करने पर भी आरोपी फोन नहीं उठा रहे थे, जिससे उनकी नीयत पर संदेह और गहरा गया।

कंपनी मालिक गिरफ्तार, जांच जारी

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर GMFX Global कंपनी के मालिक विमल रावत निवासी गोकुल धाम सोसाइटी, नियर इको टाउन थाना मुखानी (मूल निवासी रघुली, थाना पौड़ी, जिला पौड़ी) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

एसएसपी ने की अपील

नैनीताल के एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि शॉर्टकट से पैसे कमाने के लालच में अपनी मेहनत की कमाई किसी के हवाले न करें और किसी भी प्रकार की संदिग्ध निवेश योजनाओं से दूर रहें। उन्होंने बताया कि मामले में कंपनी के मालिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Related Posts

रुद्रप्रयाग के अर्जुन बैंड हादसे में तीन लोगों का एक साथ अंतिम संस्कार, एक ही परिवार की दो बहुओं की मौत से पसरा मातम

रुद्रप्रयाग: सिलगढ़ क्षेत्र के कुरछोला स्थित अर्जुन बैंड के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे जनपद को झकझोर कर रख दिया है। जिस परिवार में बारात की खुशियां गूंज…

लक्सर के पास यूपी के दादूपुर गांव में डबल मर्डर, घर में घुसकर पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या

लक्सर: उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश सीमा से सटे यूपी के दादूपुर गांव में डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया। तीन बाइकों पर सवार होकर आए छह बदमाशों ने घर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रुद्रप्रयाग के अर्जुन बैंड हादसे में तीन लोगों का एक साथ अंतिम संस्कार, एक ही परिवार की दो बहुओं की मौत से पसरा मातम

  • By Admin
  • November 23, 2026
  • 9 views
रुद्रप्रयाग के अर्जुन बैंड हादसे में तीन लोगों का एक साथ अंतिम संस्कार, एक ही परिवार की दो बहुओं की मौत से पसरा मातम

लक्सर के पास यूपी के दादूपुर गांव में डबल मर्डर, घर में घुसकर पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या

  • By Admin
  • November 23, 2026
  • 16 views
लक्सर के पास यूपी के दादूपुर गांव में डबल मर्डर, घर में घुसकर पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या

रुद्रपुर में मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, आत्महत्या की धमकी देकर मचाया हड़कंप; पुलिस ने सुरक्षित उतारा

  • By Admin
  • November 23, 2026
  • 16 views
रुद्रपुर में मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, आत्महत्या की धमकी देकर मचाया हड़कंप; पुलिस ने सुरक्षित उतारा

रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 12 views
रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 23 views
उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

रुद्रपुर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, अभिषेक के गले में लगे 24 टांके; शुभम को भी गंभीर चोटें

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 20 views
रुद्रपुर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, अभिषेक के गले में लगे 24 टांके; शुभम को भी गंभीर चोटें