देहरादून: ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ को धार देने के लिए कांग्रेस ने बनाई पांच सदस्यीय समिति, सरकार पर साधा निशाना

देहरादून में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने राज्य में ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ अभियान को गति देने के उद्देश्य से पांच सदस्यीय समिति का गठन किया है। इस दौरान उन्होंने मनरेगा का नाम बदले जाने और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर खत्म किए जाने का आरोप लगाते हुए भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला।

गणेश गोदियाल ने बताया कि इस समिति के संयोजक प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी को बनाया गया है, जबकि विधायक मनोज तिवारी, वीरेंद्र जाति, आदेश चौहान और डीडी कुनियाल को समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। समिति की जिम्मेदारी अपने-अपने निर्धारित जिलों में पंचायत स्तर पर चौपालों का आयोजन कर मनरेगा में किए गए बदलावों की खामियों को जनता के सामने रखना और ग्रामीणों को जागरूक करना होगा।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यूपीए सरकार मनरेगा योजना लेकर आई थी, जो ग्रामीणों को रोजगार की गारंटी देती थी, लेकिन भाजपा सरकार द्वारा किए गए बदलावों के बाद यह योजना अब 100 दिन की जगह केवल 60 दिन रोजगार न देने की गारंटी बनकर रह गई है। पहले इस योजना का पूरा खर्च केंद्र सरकार वहन करती थी, लेकिन अब इसका बोझ राज्य सरकारों पर डालने की मंशा इसे धीरे-धीरे समाप्त करने की है, क्योंकि राज्यों के लिए इसका बजट जुटाना आसान नहीं होगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने पंचायतों के माध्यम से गांवों को अपने विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का अधिकार दिया था, लेकिन अब सरकार दिल्ली में बैठकर यह तय करेगी कि कहां सड़क बनेगी और कहां तालाब। इन प्रतिबंधों को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा एक पत्र भी जारी किया गया है, जिसे चौपालों में पढ़कर सुनाया जाएगा और लोगों में वितरित कर जागरूकता फैलाई जाएगी।

गणेश गोदियाल ने बताया कि प्रत्येक ब्लॉक और पंचायत में आयोजित चौपालों की रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी के माध्यम से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मनरेगा संग्राम कंट्रोल रूम को भेजी जाएगी। इसी अभियान के तहत बुधवार को प्रतापनगर विधानसभा से विधायक विक्रम सिंह नेगी ने टिहरी जिले के 20 गांवों में चौपालों का आयोजन किया। इस दौरान चार गांवों के प्रधानों ने अभियान से प्रभावित होकर भाजपा छोड़ कांग्रेस में आस्था जताई और पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने उम्मीद जताई कि संयोजक विधायक विक्रम सिंह नेगी और समिति के अन्य सदस्य चौपालों के माध्यम से इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे और मनरेगा को बचाने की इस लड़ाई को मजबूती देंगे।

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 24 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 19 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने