रुद्रप्रयाग: विद्यालय में ड्यूटी के दौरान प्रवक्ता को आया ब्रेन स्ट्रोक, एयर एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश रेफर

रुद्रप्रयाग जनपद के विकासखंड अगस्त्यमुनि अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज बीना में कार्यरत प्रवक्ता प्रभाकर थपलियाल की तबीयत विद्यालय में कार्य के दौरान अचानक बिगड़ गई। चिकित्सकीय परीक्षण में उन्हें ब्रेन स्ट्रोक होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद उनकी स्थिति गंभीर हो गई। घटना से विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई और शिक्षक व कर्मचारी गहरे चिंतित नजर आए।

विद्यालय प्रशासन और सहकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तत्काल जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। स्वास्थ्य की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें उच्च उपचार केंद्र रेफर करने की संस्तुति की।

घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने मानवीय संवेदनशीलता और प्रशासनिक तत्परता का परिचय देते हुए तत्काल एयर एंबुलेंस की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के चलते कम समय में एयर एंबुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। इसके बाद गंभीर रूप से बीमार शिक्षक प्रभाकर थपलियाल को एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजा गया, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।

मरीज के परिजन उपेंद्र सती ने बताया कि स्कूल परिसर में ही प्रभाकर थपलियाल को ब्रेन स्ट्रोक आया था। इसके बाद शीघ्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ता कुलदीप राणा आजाद और फिर विधायक आशा नौटियाल से संपर्क किया। दोनों के प्रयासों से शासन स्तर पर समन्वय बनाते हुए एयर एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराई गई। परिजनों ने पर्वतीय क्षेत्रों के लिए उत्तराखंड सरकार की एयर एंबुलेंस सेवा को अत्यंत उपयोगी बताते हुए राज्य सरकार और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे प्रशासन को सूचना मिली कि राजकीय इंटर कॉलेज बीना में कार्यरत प्रवक्ता प्रभाकर थपलियाल की तबीयत अचानक गंभीर हो गई है। कार्य के दौरान उन्हें ब्रेन स्ट्रोक आया, जिसके बाद जिला चिकित्सालय में इलाज किया गया। स्थिति गंभीर होने पर उन्हें रेफर करने का निर्णय लिया गया और आपसी समन्वय के बाद मरीज को एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजा गया, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है।

Related Posts

रुद्रप्रयाग के अर्जुन बैंड हादसे में तीन लोगों का एक साथ अंतिम संस्कार, एक ही परिवार की दो बहुओं की मौत से पसरा मातम

रुद्रप्रयाग: सिलगढ़ क्षेत्र के कुरछोला स्थित अर्जुन बैंड के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे जनपद को झकझोर कर रख दिया है। जिस परिवार में बारात की खुशियां गूंज…

लक्सर के पास यूपी के दादूपुर गांव में डबल मर्डर, घर में घुसकर पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या

लक्सर: उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश सीमा से सटे यूपी के दादूपुर गांव में डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया। तीन बाइकों पर सवार होकर आए छह बदमाशों ने घर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रुद्रप्रयाग के अर्जुन बैंड हादसे में तीन लोगों का एक साथ अंतिम संस्कार, एक ही परिवार की दो बहुओं की मौत से पसरा मातम

  • By Admin
  • November 23, 2026
  • 9 views
रुद्रप्रयाग के अर्जुन बैंड हादसे में तीन लोगों का एक साथ अंतिम संस्कार, एक ही परिवार की दो बहुओं की मौत से पसरा मातम

लक्सर के पास यूपी के दादूपुर गांव में डबल मर्डर, घर में घुसकर पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या

  • By Admin
  • November 23, 2026
  • 16 views
लक्सर के पास यूपी के दादूपुर गांव में डबल मर्डर, घर में घुसकर पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या

रुद्रपुर में मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, आत्महत्या की धमकी देकर मचाया हड़कंप; पुलिस ने सुरक्षित उतारा

  • By Admin
  • November 23, 2026
  • 16 views
रुद्रपुर में मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, आत्महत्या की धमकी देकर मचाया हड़कंप; पुलिस ने सुरक्षित उतारा

रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 12 views
रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 23 views
उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

रुद्रपुर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, अभिषेक के गले में लगे 24 टांके; शुभम को भी गंभीर चोटें

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 22 views
रुद्रपुर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, अभिषेक के गले में लगे 24 टांके; शुभम को भी गंभीर चोटें