लक्सर में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचला, फरवरी में होनी थी शादी

लक्सर: हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवक की फरवरी माह में शादी होनी थी, लेकिन इस हादसे ने पूरे परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसने हादसे की भयावहता को साफ तौर पर उजागर कर दिया है।

सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मारी, जिससे बाइक सवार युवक सड़क पर गिर गया और ट्रक उसे कुचलते हुए आगे निकल गया। हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान ऋषभ के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला लक्सर–गोवर्धनपुर मार्ग का है। घटना 22 और 23 जनवरी की दरम्यानी रात की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि गोवर्धनपुर गांव निवासी ऋषभ पुत्र नकलीराम अपने साथी दीपांशु के साथ किसी कार्य से लक्सर आया था। इसके बाद दोनों ढाढेकी गांव में एक समारोह में शामिल होने गए थे।

मिली जानकारी के अनुसार रात करीब एक बजे दोनों युवक अलग-अलग बाइकों से वापस लौट रहे थे। जब वे शेखपुरी गांव के पास पहुंचे, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने ऋषभ की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ऋषभ बाइक से गिर पड़ा और सड़क पर गिरे युवक को ट्रक रौंदते हुए निकल गया।

घटना के पीछे-पीछे दूसरी बाइक पर आ रहे दीपांशु ने तुरंत इसकी सूचना ऋषभ के परिजनों को दी। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही ऋषभ का अंतिम संस्कार कर दिया।

ऋषभ चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था और परिवार में उसकी शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं। घर में खुशियों का माहौल था, लेकिन इस हादसे के बाद पूरा गांव शोक में डूब गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मामले में मृतक के रिश्तेदार मलकपुर निवासी सचिन ने पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम नहीं कराए जाने के कारण आगे की कानूनी कार्रवाई सीमित हो गई है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी बीते रविवार को लक्सर क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दंपति और उनका बच्चा सड़क हादसे का शिकार हो गए थे। उस हादसे में तीन वर्षीय मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि पिता ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। लगातार हो रहे सड़क हादसों ने क्षेत्र में यातायात सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 17 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 23 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 19 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने