2027 कुंभ मेले की तैयारियां तेज, हरिद्वार में 48 करोड़ के स्थायी निर्माण कार्य शुरू

हरिद्वार: उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले कुंभ मेले को लेकर धामी सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कुंभ आयोजन को सफल और सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से हरिद्वार में मेला प्रशासन द्वारा स्थायी निर्माण कार्यों पर विशेष फोकस किया जा रहा है, ताकि मेले के बाद भी शहरवासियों और श्रद्धालुओं को इन परियोजनाओं का दीर्घकालीन लाभ मिल सके।

इसी क्रम में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने करीब 48 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न स्थायी निर्माण कार्यों की शुरुआत कर दी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इन कार्यों के पूरा होने के बाद लगभग 20 लाख लोग प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित होंगे।

पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता दीपक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से भाईचारा ढाबे से बीएचईएल बैरियर नंबर-6 होते हुए शिवालिक नगर चौक तक लगभग चार किलोमीटर लंबा मार्ग चौड़ा किया जा रहा है। इस मार्ग के चौड़ीकरण से कुंभ मेले के दौरान शिवालिक नगर क्षेत्र में प्रस्तावित पार्किंग तक श्रद्धालुओं की आवाजाही सुगम हो सकेगी।

इसके साथ ही लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से पथरी रोह नदी पर 60 मीटर लंबे पुल का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। दीपक कुमार ने बताया कि बरसात के समय नदी में जलस्तर बढ़ने से आवागमन बाधित हो जाता था, लेकिन पुल के निर्माण के बाद शिवालिक नगर से ज्वालापुर और सुभाषनगर क्षेत्र की करीब एक लाख आबादी को सुचारू यातायात सुविधा मिलेगी। इससे किसानों और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को भी बड़ा लाभ मिलेगा।

वहीं मेला प्रशासन द्वारा 25 करोड़ रुपये के बजट से पतंजलि योगपीठ से सहदेवपुर, दिनरपुर, सुभाषगढ़ होते हुए पुरकाजी–लक्सर–ज्वालापुर को फेरूपुर तक जोड़ने वाली कनेक्टिविटी विकसित करने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। इन सभी स्थायी कार्यों के पूरा होने के बाद रोजाना आवाजाही करने वाले करीब 20 लाख लोगों के लिए बेहतर यातायात सुविधा सुनिश्चित होगी।

गौरतलब है कि शिवालिक नगर के पास रपटे पर पुल निर्माण की मांग बीते लगभग दस वर्षों से लंबित थी, जिसे अब कुंभ को ध्यान में रखते हुए पूरा किया जा रहा है।

पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के अनुसार 2027 कुंभ मेले से पहले सभी स्थायी निर्माण कार्य पूर्ण कर लिए जाएंगे। इसके बाद अस्थायी संरचनाओं, घाटों, पार्किंग और अन्य आवश्यक सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा। मेला प्रशासन ने ट्रैफिक मैनेजमेंट, पार्किंग व्यवस्था और यातायात नियंत्रण को लेकर भी विशेष कार्ययोजना तैयार की है, ताकि श्रद्धालुओं को कुंभ मेले के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Related Posts

रुद्रप्रयाग के अर्जुन बैंड हादसे में तीन लोगों का एक साथ अंतिम संस्कार, एक ही परिवार की दो बहुओं की मौत से पसरा मातम

रुद्रप्रयाग: सिलगढ़ क्षेत्र के कुरछोला स्थित अर्जुन बैंड के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे जनपद को झकझोर कर रख दिया है। जिस परिवार में बारात की खुशियां गूंज…

लक्सर के पास यूपी के दादूपुर गांव में डबल मर्डर, घर में घुसकर पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या

लक्सर: उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश सीमा से सटे यूपी के दादूपुर गांव में डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया। तीन बाइकों पर सवार होकर आए छह बदमाशों ने घर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रुद्रप्रयाग के अर्जुन बैंड हादसे में तीन लोगों का एक साथ अंतिम संस्कार, एक ही परिवार की दो बहुओं की मौत से पसरा मातम

  • By Admin
  • November 23, 2026
  • 9 views
रुद्रप्रयाग के अर्जुन बैंड हादसे में तीन लोगों का एक साथ अंतिम संस्कार, एक ही परिवार की दो बहुओं की मौत से पसरा मातम

लक्सर के पास यूपी के दादूपुर गांव में डबल मर्डर, घर में घुसकर पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या

  • By Admin
  • November 23, 2026
  • 16 views
लक्सर के पास यूपी के दादूपुर गांव में डबल मर्डर, घर में घुसकर पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या

रुद्रपुर में मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, आत्महत्या की धमकी देकर मचाया हड़कंप; पुलिस ने सुरक्षित उतारा

  • By Admin
  • November 23, 2026
  • 16 views
रुद्रपुर में मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, आत्महत्या की धमकी देकर मचाया हड़कंप; पुलिस ने सुरक्षित उतारा

रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 12 views
रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 23 views
उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

रुद्रपुर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, अभिषेक के गले में लगे 24 टांके; शुभम को भी गंभीर चोटें

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 19 views
रुद्रपुर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, अभिषेक के गले में लगे 24 टांके; शुभम को भी गंभीर चोटें