चोपता–दुगलबिट्टा में बर्फबारी के बाद सैलानियों की उमड़ी भीड़, जाम ने बढ़ाई मुश्किलें

रुद्रप्रयाग: मिनी स्विट्ज़रलैंड के नाम से विख्यात चोपता–दुगलबिट्टा क्षेत्र में दो दिनों तक हुई भारी बर्फबारी के बाद पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। बर्फ से ढके पहाड़ों और घाटियों का नज़ारा देखने के लिए बड़ी संख्या में सैलानी यहां पहुंच रहे हैं, लेकिन अत्यधिक वाहनों और बर्फ जमी सड़कों के कारण लंबा जाम पर्यटकों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। कई स्थानों पर स्थिति ऐसी रही कि पर्यटकों को स्वयं ही वाहनों को हटाकर जाम खुलवाने के प्रयास करने पड़े।

इस वर्ष नववर्ष पर चोपता क्षेत्र में बर्फबारी नहीं होने से पर्यटन गतिविधियां लगभग ठप हो गई थीं, जिससे स्थानीय होटल, ढाबा संचालकों और घोड़ा-खच्चर व्यवसाय से जुड़े लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ा था। जनवरी के अंतिम सप्ताह में हुई सीजन की पहली बर्फबारी ने चोपता की रौनक एक बार फिर लौटा दी है। बर्फ की सफेद चादर से ढका चोपता–दुगलबिट्टा क्षेत्र पर्यटकों को खूब आकर्षित कर रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर भी मिल रहे हैं।

हालांकि भारी बर्फबारी के चलते ऊखीमठ–चोपता मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई है। कई वाहन बर्फ में फंस गए, जिससे घंटों तक लंबा जाम लगा रहा। पुलिस और प्रशासन के प्रयासों के बावजूद यातायात पूरी तरह से सुचारु नहीं हो पा रहा है, जिसके चलते पर्यटकों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

इतिहास पर नजर डालें तो चोपता–दुगलबिट्टा क्षेत्र को अंग्रेजों द्वारा विकसित किया गया था। अंग्रेजों के समय के बने गेस्ट हाउस आज भी यहां मौजूद हैं, जिन्हें वर्तमान में लोक निर्माण विभाग ऊखीमठ द्वारा संचालित किया जा रहा है। हर वर्ष नववर्ष और शीतकाल में बर्फबारी के बाद यहां बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। इस वर्ष बर्फबारी में देरी के बावजूद अब क्षेत्र में पर्यटकों की अच्छी आमद देखी जा रही है।

उधर, केदारनाथ धाम में भी लगातार हो रही भारी बर्फबारी और शून्य से नीचे तापमान के बावजूद सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद बनी हुई है। भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) और रुद्रप्रयाग पुलिस के जवान कड़ाके की ठंड में भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। शीतकालीन अवधि के दौरान मंदिर परिसर और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में 24 घंटे गश्त की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की सुरक्षा चूक न हो।

पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद ने बताया कि ऊखीमठ–चोपता–गोपेश्वर मंगल राजमार्ग को खोलने के लिए मशीनें लगातार बर्फ हटाने के कार्य में जुटी हुई हैं। मार्ग को सुचारु बनाए रखने और जाम की स्थिति से निपटने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि वे मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा करें और वाहनों में आवश्यक सुरक्षा उपकरण साथ रखें।

Related Posts

रुद्रप्रयाग के अर्जुन बैंड हादसे में तीन लोगों का एक साथ अंतिम संस्कार, एक ही परिवार की दो बहुओं की मौत से पसरा मातम

रुद्रप्रयाग: सिलगढ़ क्षेत्र के कुरछोला स्थित अर्जुन बैंड के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे जनपद को झकझोर कर रख दिया है। जिस परिवार में बारात की खुशियां गूंज…

लक्सर के पास यूपी के दादूपुर गांव में डबल मर्डर, घर में घुसकर पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या

लक्सर: उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश सीमा से सटे यूपी के दादूपुर गांव में डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया। तीन बाइकों पर सवार होकर आए छह बदमाशों ने घर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रुद्रप्रयाग के अर्जुन बैंड हादसे में तीन लोगों का एक साथ अंतिम संस्कार, एक ही परिवार की दो बहुओं की मौत से पसरा मातम

  • By Admin
  • November 23, 2026
  • 9 views
रुद्रप्रयाग के अर्जुन बैंड हादसे में तीन लोगों का एक साथ अंतिम संस्कार, एक ही परिवार की दो बहुओं की मौत से पसरा मातम

लक्सर के पास यूपी के दादूपुर गांव में डबल मर्डर, घर में घुसकर पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या

  • By Admin
  • November 23, 2026
  • 16 views
लक्सर के पास यूपी के दादूपुर गांव में डबल मर्डर, घर में घुसकर पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या

रुद्रपुर में मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, आत्महत्या की धमकी देकर मचाया हड़कंप; पुलिस ने सुरक्षित उतारा

  • By Admin
  • November 23, 2026
  • 16 views
रुद्रपुर में मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, आत्महत्या की धमकी देकर मचाया हड़कंप; पुलिस ने सुरक्षित उतारा

रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 12 views
रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 23 views
उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

रुद्रपुर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, अभिषेक के गले में लगे 24 टांके; शुभम को भी गंभीर चोटें

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 22 views
रुद्रपुर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, अभिषेक के गले में लगे 24 टांके; शुभम को भी गंभीर चोटें