देहरादून: कैफे बर्थडे पार्टी विवाद में घायल युवती ने बताई सच्चाई, अफवाहों से किया इनकार

देहरादून: शहर के एक कैफे में बर्थडे पार्टी के दौरान दो पक्षों के बीच हुए विवाद और युवती के घायल होने के मामले में अब बड़ा खुलासा हुआ है. घटना में घायल युवती खुद सामने आई है और उसने सोशल मीडिया व शहर में फैल रही अफवाहों को सिरे से खारिज करते हुए पूरी सच्चाई बताई है. इस मामले में पुलिस पहले ही तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चुकी है और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं.

दरअसल, गुरुवार 5 फरवरी की शाम देहरादून के चंद्रबनी चौक के पास स्थित एक कॉफी कैफे में दो गुटों के बीच कहासुनी के बाद विवाद हो गया था. शुरुआती जानकारी में यह सामने आया था कि विवाद के दौरान एक युवक ने धारदार हथियार से युवती के सिर पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. युवती के सिर पर 6 से 7 टांके आए थे. इसके बाद घायल युवती के भाई की तहरीर पर पटेलनगर कोतवाली में तीन युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया.

हालांकि घटना के करीब 24 घंटे बाद घायल युवती खुद सामने आई और घटना की सच्चाई सार्वजनिक की. युवती माही जेटली ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ कैफे में बैठी थी. उसी दौरान वहां दो लोगों के बीच आपसी विवाद हो रहा था. झगड़े के दौरान दूसरे पक्ष के एक युवक के हाथ से गलती से वस्तु उनके सिर पर लग गई, जिससे वह घायल हो गई.

माही जेटली ने कहा कि उनके ऊपर किसी तरह का जानबूझकर हमला नहीं किया गया. न ही किसी चापड़ या धारदार हथियार का इस्तेमाल हुआ. उन्होंने स्पष्ट किया कि वह वस्तु एक करछी (बड़ी चम्मच) थी, जो झगड़े के दौरान उनके सिर पर लग गई. इसी वजह से उन्हें सिर पर 6 से 7 टांके आए. उन्होंने लोगों से अपील की कि इस घटना को लेकर जो भी अफवाहें फैलाई जा रही हैं, उन पर विश्वास न करें.

वहीं पुलिस की ओर से बताया गया है कि घायल युवती के भाई पीयूष की तहरीर पर आयुष रावत, सूरज राणा और हिमांशु के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस ने कैफे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि घटना के सभी पहलुओं की सही जानकारी जुटाई जा सके.

कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने इस मामले में मुकदमा संख्या 103/26 के तहत धारा 118(1) और 352 बीएनएस में केस दर्ज किया है. फिलहाल तीनों आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं, लेकिन पुलिस का दावा है कि जल्द ही उन्हें हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Related Posts

गैंती-फावड़ा आंदोलन लाया रंग: सकंड गांव सड़क निर्माण के प्रथम चरण को मिली वित्तीय स्वीकृति

चमोली: उत्तराखंड के चर्चित सकंड गांव के ग्रामीणों का गैंती-फावड़ा आंदोलन आखिरकार रंग लाता नजर आ रहा है। लंबे समय से सड़क सुविधा की मांग कर रहे ग्रामीणों के लिए…

देहरादून में बड़ी कार्रवाई: सिद्धू गैंग से जुड़े 6 कथित ड्रग्स पैडलर गिरफ्तार, 44.61 ग्राम MDMA बरामद

देहरादून: उत्तराखंड एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और थाना राजपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली के कथित सिद्धू गैंग से जुड़े छह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गैंती-फावड़ा आंदोलन लाया रंग: सकंड गांव सड़क निर्माण के प्रथम चरण को मिली वित्तीय स्वीकृति

  • By Admin
  • September 24, 2026
  • 10 views
गैंती-फावड़ा आंदोलन लाया रंग: सकंड गांव सड़क निर्माण के प्रथम चरण को मिली वित्तीय स्वीकृति

देहरादून में बड़ी कार्रवाई: सिद्धू गैंग से जुड़े 6 कथित ड्रग्स पैडलर गिरफ्तार, 44.61 ग्राम MDMA बरामद

  • By Admin
  • September 24, 2026
  • 18 views
देहरादून में बड़ी कार्रवाई: सिद्धू गैंग से जुड़े 6 कथित ड्रग्स पैडलर गिरफ्तार, 44.61 ग्राम MDMA बरामद

किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

  • By Admin
  • September 23, 2026
  • 16 views
किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

  • By Admin
  • September 23, 2026
  • 16 views
नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 27 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान