चंपावत: टनकपुर में सीएम धामी ने किया शारदा कॉरिडोर का शिलान्यास, 320 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

चंपावत: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत टनकपुर पहुंचे, जहां उन्होंने जिले को बड़ी विकास सौगात दी. मुख्यमंत्री ने शारदा कॉरिडोर की महत्वाकांक्षी परियोजना का विधिवत शिलान्यास और भूमि पूजन किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने करीब 320 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने माघ माह के पावन अवसर पर शारदा घाट में आयोजित खिचड़ी कार्यक्रम में भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया.

मुख्यमंत्री ने 284.20 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली शारदा कॉरिडोर परियोजना का शिलान्यास किया. इस परियोजना के प्रथम चरण के लिए 107.35 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है. शारदा रिवर फ्रंट के रूप में विकसित होने वाला यह कॉरिडोर धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन की दृष्टि से क्षेत्र के लिए बेहद अहम माना जा रहा है.

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत जिले के विकास के लिए चार महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं. इनमें चंपावत में सामुदायिक ऑडिटोरियम की स्थापना, डाडा ककनाई क्षेत्र में पैराग्लाइडिंग गतिविधियों का विकास, चंपावत के खिरद्वारी क्षेत्र को ट्राइबल टूरिज्म केंद्र के रूप में विकसित करना और अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चंद्रपुर में छात्राओं की शिक्षा के लिए सुविधाओं के विस्तार की घोषणा शामिल है.

शिलान्यास कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री शारदा घाट पहुंचे, जहां उन्होंने माघ माह के खिचड़ी भोज में पंगत में बैठकर स्वयं खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया. इस दौरान ढोल-दमाऊं के साथ मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया. कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री महिला होल्यारों के साथ खड़ी होली की मधुर धुनों पर झूमते नजर आए, जिससे माहौल पूरी तरह उत्सवमय हो गया.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि टनकपुर में करीब 320 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया है. साथ ही शारदा रिवर फ्रंट यानी शारदा कॉरिडोर के रूप में लगभग 200 किलोमीटर की परिधि में विकास कार्यों की शुरुआत की गई है. उन्होंने कहा कि इस परियोजना के पूरा होने से चंपावत जिले के युवाओं, महिलाओं और व्यापारियों को रोजगार के अवसर मिलेंगे, क्षेत्र में समृद्धि आएगी और धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा.

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य चंपावत को आदर्श जिला बनाना है और इन विकास कार्यों के माध्यम से जिले के समग्र विकास को गति दी जाएगी. उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में चंपावत विकास के नए आयाम स्थापित करेगा और राज्य के अन्य जिलों के लिए एक मिसाल बनेगा.

Related Posts

गैंती-फावड़ा आंदोलन लाया रंग: सकंड गांव सड़क निर्माण के प्रथम चरण को मिली वित्तीय स्वीकृति

चमोली: उत्तराखंड के चर्चित सकंड गांव के ग्रामीणों का गैंती-फावड़ा आंदोलन आखिरकार रंग लाता नजर आ रहा है। लंबे समय से सड़क सुविधा की मांग कर रहे ग्रामीणों के लिए…

देहरादून में बड़ी कार्रवाई: सिद्धू गैंग से जुड़े 6 कथित ड्रग्स पैडलर गिरफ्तार, 44.61 ग्राम MDMA बरामद

देहरादून: उत्तराखंड एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और थाना राजपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली के कथित सिद्धू गैंग से जुड़े छह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गैंती-फावड़ा आंदोलन लाया रंग: सकंड गांव सड़क निर्माण के प्रथम चरण को मिली वित्तीय स्वीकृति

  • By Admin
  • September 24, 2026
  • 10 views
गैंती-फावड़ा आंदोलन लाया रंग: सकंड गांव सड़क निर्माण के प्रथम चरण को मिली वित्तीय स्वीकृति

देहरादून में बड़ी कार्रवाई: सिद्धू गैंग से जुड़े 6 कथित ड्रग्स पैडलर गिरफ्तार, 44.61 ग्राम MDMA बरामद

  • By Admin
  • September 24, 2026
  • 18 views
देहरादून में बड़ी कार्रवाई: सिद्धू गैंग से जुड़े 6 कथित ड्रग्स पैडलर गिरफ्तार, 44.61 ग्राम MDMA बरामद

किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

  • By Admin
  • September 23, 2026
  • 16 views
किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

  • By Admin
  • September 23, 2026
  • 16 views
नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 27 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान