देहरादून: सेफ ड्रग–सेफ लाइफ अभियान के तहत ड्रग विभाग की छापेमारी, तीन मेडिकल फर्मों पर कार्रवाई

देहरादून: राजधानी देहरादून में सेफ ड्रग–सेफ लाइफ अभियान के तहत उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देश पर ड्रग विभाग द्वारा सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान ड्रग विभाग की टीम ने मेडिकल स्टोरों और थोक दवा विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की, जहां गंभीर लापरवाही और गंदगी पाए जाने पर तीन मेडिकल फर्मों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई.

ड्रग विभाग की टीम ने चंदननगर के पास प्रिंस चौक क्षेत्र में स्थित थोक मेडिकल फर्मों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान होलसेल मेडिकल स्टोर के लाइसेंस, एक्सपायरी दवाइयों, दवाओं के रखरखाव व निस्तारण की प्रक्रिया और नारकोटिक्स दवाओं से संबंधित नियमों की गहन जांच की गई. निरीक्षण में पाया गया कि कई फर्मों में दवाओं का रखरखाव मानकों के अनुरूप नहीं है.

निरीक्षण के दौरान मेडिकल फार्मा और वेलकम डिस्ट्रीब्यूटर के परिसरों में दवाइयां फर्श पर रखी हुई मिलीं. भवन के फर्श और दीवारों में सीलन पाई गई, जबकि दवाइयों की कई पेटियों पर फफूंदी जमी हुई थी. पेटियां खोलने पर भीतर रखी दवाओं में भी सीलन पाई गई. इसके अलावा तीसरी मंजिल पर एक्सपायरी दवाइयों और सर्जिकल ग्लव्स की पेटियां भी बरामद हुईं.

टीम ने रिकॉर्ड रूम का भी निरीक्षण किया और कर्मचारियों से पूछताछ की. कर्मचारियों ने बताया कि स्टोर में नारकोटिक्स दवाओं का क्रय-विक्रय नहीं किया जाता है. वहीं एक अन्य लेब के स्टोर में कुछ दवाइयां खुले में पड़ी मिलीं, जिन पर सीधी धूप पड़ रही थी. निरीक्षण के दौरान तीनों परिसरों से दवाओं के कुल आठ नमूने जब्त किए गए. साथ ही स्टोर में साफ-सफाई बनाए रखने और दवाइयों को व्यवस्थित तरीके से रखने के निर्देश दिए गए.

निरीक्षक टीम ने परिसर में फैली गंदगी, दवाओं पर सीलन, अव्यवस्थित रखरखाव और दवाओं के भंडारण में बरती गई गंभीर लापरवाही को देखते हुए दोनों प्रमुख फर्मों पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगाने की कार्रवाई की है. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सीमा डुंगराकोटी ने कहा कि इस तरह की लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी. संबंधित फर्मों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं और नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी गई है. नियमों का पालन न करने वालों पर लाइसेंस निरस्तीकरण से लेकर प्रतिष्ठान सील करने तक की सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.

Related Posts

गैंती-फावड़ा आंदोलन लाया रंग: सकंड गांव सड़क निर्माण के प्रथम चरण को मिली वित्तीय स्वीकृति

चमोली: उत्तराखंड के चर्चित सकंड गांव के ग्रामीणों का गैंती-फावड़ा आंदोलन आखिरकार रंग लाता नजर आ रहा है। लंबे समय से सड़क सुविधा की मांग कर रहे ग्रामीणों के लिए…

देहरादून में बड़ी कार्रवाई: सिद्धू गैंग से जुड़े 6 कथित ड्रग्स पैडलर गिरफ्तार, 44.61 ग्राम MDMA बरामद

देहरादून: उत्तराखंड एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और थाना राजपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली के कथित सिद्धू गैंग से जुड़े छह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गैंती-फावड़ा आंदोलन लाया रंग: सकंड गांव सड़क निर्माण के प्रथम चरण को मिली वित्तीय स्वीकृति

  • By Admin
  • September 24, 2026
  • 7 views
गैंती-फावड़ा आंदोलन लाया रंग: सकंड गांव सड़क निर्माण के प्रथम चरण को मिली वित्तीय स्वीकृति

देहरादून में बड़ी कार्रवाई: सिद्धू गैंग से जुड़े 6 कथित ड्रग्स पैडलर गिरफ्तार, 44.61 ग्राम MDMA बरामद

  • By Admin
  • September 24, 2026
  • 17 views
देहरादून में बड़ी कार्रवाई: सिद्धू गैंग से जुड़े 6 कथित ड्रग्स पैडलर गिरफ्तार, 44.61 ग्राम MDMA बरामद

किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

  • By Admin
  • September 23, 2026
  • 16 views
किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

  • By Admin
  • September 23, 2026
  • 16 views
नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 27 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान