देहरादून: 14 फरवरी को होगी भाजपा प्रदेश कोर कमेटी की पहली बैठक, जेपी नड्डा के नेतृत्व में बनेगी चुनावी रणनीति

देहरादून: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि नई संगठनात्मक रचना के बाद भाजपा प्रदेश कोर कमेटी की पहली बैठक आगामी 14 फरवरी को आयोजित की जाएगी. यह बैठक पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रसाद नड्डा के नेतृत्व में होगी. बैठक में पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति और केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता तक प्रभावी रूप से पहुंचाने की कार्ययोजना पर विस्तृत मंथन किया जाएगा.

महेंद्र भट्ट ने कहा कि सांगठनिक टीम के गठन के बाद यह पहली महत्वपूर्ण बैठक होगी, जिसमें वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, आगामी चुनौतियों और संगठनात्मक प्रक्रियाओं पर चर्चा की जाएगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि बैठक में पार्टी के वर्तमान कार्यक्रमों के साथ-साथ भविष्य में शुरू होने वाले अभियानों की भी रूपरेखा तैयार की जाएगी. इसके साथ ही यह भी तय किया जाएगा कि सरकार की उपलब्धियों को किस तरह संगठनात्मक गतिविधियों के साथ जोड़कर जनता के बीच रखा जाए.

चुनावी वर्ष को ध्यान में रखते हुए भाजपा द्वारा विधानसभा स्तर पर ‘विकास रथ’ चलाने का प्रस्ताव भी बैठक में रखा जाएगा. इसके माध्यम से डबल इंजन सरकार के कार्यों और विकास योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने की रणनीति बनाई जाएगी. इसके लिए जिम्मेदारियां तय करने और कार्यक्रम की अंतिम रूपरेखा पर भी विचार होगा. साथ ही 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले किन मुद्दों पर और किस तरह पार्टी को जनता के बीच अपनी बात रखनी है, इस पर रणनीतिक तैयारियों को भी अंतिम रूप दिया जाएगा.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने साफ किया कि प्रत्याशी चयन का एकमात्र आधार जीत की संभावना होगी. इसी को ध्यान में रखते हुए सभी विधायकों और नेताओं को अपनी-अपनी विधानसभा क्षेत्रों में फोकस करने के निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि सभी जनप्रतिनिधियों को अपने क्षेत्र में सरकार के कार्यों को प्रमुखता से सामने लाने और संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभानी होगी, ताकि पार्टी की जीत की संभावनाएं और मजबूत हो सकें.

महेंद्र भट्ट ने बताया कि पार्टी के पास दो राज्य और दो केंद्र स्तर के कुल चार सर्वे हैं, जिनमें से एक सर्वे की रिपोर्ट फिलहाल सामने आई है. इस रिपोर्ट के अनुसार भाजपा पहले की तुलना में अधिक सीटें जीतने की स्थिति में नजर आ रही है. अन्य सर्वे रिपोर्ट के आधार पर भी जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों को फीडबैक दिया जा रहा है और आवश्यक सुधार की अपेक्षा की गई है.

विपक्ष की महापंचायत पर साधा निशाना

विपक्ष की महापंचायत पर प्रतिक्रिया देते हुए महेंद्र भट्ट ने उसे पूरी तरह फ्लॉप करार दिया. उन्होंने कहा कि जिन मुद्दों को लेकर सरकार पीड़ित परिवारों की भावनाओं के अनुरूप कार्रवाई कर चुकी है, उन पर राजनीति करना दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने आरोप लगाया कि सामाजिक आंदोलन की आड़ में विपक्षी दलों ने केवल राजनीतिक झंडे लहराने का काम किया. जनता ने इस महापंचायत से दूरी बनाए रखी, जबकि पंचायत में शामिल लोगों से कहीं अधिक विपक्षी नेता भाजपा में शामिल होने के लिए पार्टी मुख्यालय पहुंचे.

महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रदेश की जनता विपक्ष की चुनावी राजनीति और प्रपंच को भली-भांति समझ चुकी है और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में उन्हें एक बार फिर करारा जवाब देगी.

Related Posts

देहरादून: प्रेमनगर पुल की धंसी एप्रोच रोड पर शासन सख्त, तीन दिन में रिपोर्ट तलब; लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई ।

देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में नंदा की चौकी स्थित टौंस नदी पर बने नवनिर्मित पुल की एप्रोच रोड धंसने के मामले में उत्तराखंड शासन ने सख्त रुख अपनाया है। लोक…

मसूरी में मूसलाधार बारिश ने बरपाया कहर, मलबे में समाया रेस्टोरेंट; कैंपटी रोड हाईवे भूस्खलन से बंद ।

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी में बीती रात हुई मूसलाधार बारिश लोगों के लिए आफत बनकर आई। लगातार कई घंटों तक हुई भारी बारिश के कारण शहर के विभिन्न हिस्सों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

देहरादून: प्रेमनगर पुल की धंसी एप्रोच रोड पर शासन सख्त, तीन दिन में रिपोर्ट तलब; लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई ।

  • By Admin
  • July 29, 2026
  • 15 views
देहरादून: प्रेमनगर पुल की धंसी एप्रोच रोड पर शासन सख्त, तीन दिन में रिपोर्ट तलब; लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई ।

मसूरी में मूसलाधार बारिश ने बरपाया कहर, मलबे में समाया रेस्टोरेंट; कैंपटी रोड हाईवे भूस्खलन से बंद ।

  • By Admin
  • July 28, 2026
  • 18 views
मसूरी में मूसलाधार बारिश ने बरपाया कहर, मलबे में समाया रेस्टोरेंट; कैंपटी रोड हाईवे भूस्खलन से बंद ।

देहरादून: 16 करोड़ का पुल 16 दिन में सवालों के घेरे में, बारिश के बाद बड़ा धंसाव; पुलिस बोली- पुल नहीं, एप्रोच रोड क्षतिग्रस ।

  • By Admin
  • July 28, 2026
  • 21 views
देहरादून: 16 करोड़ का पुल 16 दिन में सवालों के घेरे में, बारिश के बाद बड़ा धंसाव; पुलिस बोली- पुल नहीं, एप्रोच रोड क्षतिग्रस ।

रुद्रप्रयाग में बारिश के बीच सड़क पर डामरीकरण का वीडियो वायरल, निर्माण कार्य पर उठे सवाल; PWD ने दी सफाई

  • By Admin
  • July 27, 2026
  • 20 views
रुद्रप्रयाग में बारिश के बीच सड़क पर डामरीकरण का वीडियो वायरल, निर्माण कार्य पर उठे सवाल; PWD ने दी सफाई

उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी, 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; बागेश्वर में कल स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

  • By Admin
  • July 27, 2026
  • 21 views
उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी, 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; बागेश्वर में कल स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट पंचतत्व में विलीन, मुख्यमंत्री धामी समेत पक्ष-विपक्ष के नेताओं ने दी अंतिम विदाई

  • By Admin
  • July 26, 2026
  • 13 views
पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट पंचतत्व में विलीन, मुख्यमंत्री धामी समेत पक्ष-विपक्ष के नेताओं ने दी अंतिम विदाई