हल्द्वानी: हरीश रावत का भाजपा पर तीखा हमला, बोले– चुनाव आते ही ‘मुस्लिम यूनिवर्सिटी’ का राग शुरू

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत आज हल्द्वानी पहुंचे, जहां विधायक सुमित हृदयेश सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान हरीश रावत ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा और चुनावी मुद्दों को लेकर तीखी टिप्पणी की।

हरीश रावत ने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही भाजपा एक बार फिर मुस्लिम यूनिवर्सिटी का मुद्दा उछालने लगती है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा नेताओं को मुस्लिम यूनिवर्सिटी का “ताबीज” बनाकर गले में डाल लेना चाहिए, क्योंकि इसी मुद्दे के सहारे वे 2022 में सत्ता में आए थे। उन्होंने कहा कि 2027 के चुनाव में भी भाजपा को “ताबीजाए नमो” कहना चाहिए।

जमीन आवंटन विवाद पर दी सफाई

देहरादून में जमीन आवंटन को लेकर उठ रहे सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए हरीश रावत ने इन्हें निराधार बताया। उन्होंने कहा कि जिस स्थान की चर्चा की जा रही है, वहां प्लॉट खरीदने वाले अधिकांश लोग हिंदू हैं। जिस भी सरकार के कार्यकाल में जमीन दी गई होगी, वह नियमों के तहत ही आवंटित की गई होगी।

कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर भी गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि राजधानी देहरादून में लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। आए दिन हत्याएं हो रही हैं और महिलाओं के साथ अपराध की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसके बावजूद सरकार कानून व्यवस्था संभालने में विफल नजर आ रही है।

हरीश रावत ने आरोप लगाया कि पुलिस कानून व्यवस्था पर ध्यान देने के बजाय अन्य कार्यों में व्यस्त है, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि राजधानी जैसे शहर में लोग डर के साये में जीने को मजबूर हैं।

हल्द्वानी दौरे के दौरान हरीश रावत के बयान ने प्रदेश की सियासत को एक बार फिर गर्मा दिया है।

Related Posts

देहरादून: प्रेमनगर पुल की धंसी एप्रोच रोड पर शासन सख्त, तीन दिन में रिपोर्ट तलब; लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई ।

देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में नंदा की चौकी स्थित टौंस नदी पर बने नवनिर्मित पुल की एप्रोच रोड धंसने के मामले में उत्तराखंड शासन ने सख्त रुख अपनाया है। लोक…

मसूरी में मूसलाधार बारिश ने बरपाया कहर, मलबे में समाया रेस्टोरेंट; कैंपटी रोड हाईवे भूस्खलन से बंद ।

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी में बीती रात हुई मूसलाधार बारिश लोगों के लिए आफत बनकर आई। लगातार कई घंटों तक हुई भारी बारिश के कारण शहर के विभिन्न हिस्सों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

देहरादून: प्रेमनगर पुल की धंसी एप्रोच रोड पर शासन सख्त, तीन दिन में रिपोर्ट तलब; लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई ।

  • By Admin
  • July 29, 2026
  • 15 views
देहरादून: प्रेमनगर पुल की धंसी एप्रोच रोड पर शासन सख्त, तीन दिन में रिपोर्ट तलब; लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई ।

मसूरी में मूसलाधार बारिश ने बरपाया कहर, मलबे में समाया रेस्टोरेंट; कैंपटी रोड हाईवे भूस्खलन से बंद ।

  • By Admin
  • July 28, 2026
  • 18 views
मसूरी में मूसलाधार बारिश ने बरपाया कहर, मलबे में समाया रेस्टोरेंट; कैंपटी रोड हाईवे भूस्खलन से बंद ।

देहरादून: 16 करोड़ का पुल 16 दिन में सवालों के घेरे में, बारिश के बाद बड़ा धंसाव; पुलिस बोली- पुल नहीं, एप्रोच रोड क्षतिग्रस ।

  • By Admin
  • July 28, 2026
  • 21 views
देहरादून: 16 करोड़ का पुल 16 दिन में सवालों के घेरे में, बारिश के बाद बड़ा धंसाव; पुलिस बोली- पुल नहीं, एप्रोच रोड क्षतिग्रस ।

रुद्रप्रयाग में बारिश के बीच सड़क पर डामरीकरण का वीडियो वायरल, निर्माण कार्य पर उठे सवाल; PWD ने दी सफाई

  • By Admin
  • July 27, 2026
  • 20 views
रुद्रप्रयाग में बारिश के बीच सड़क पर डामरीकरण का वीडियो वायरल, निर्माण कार्य पर उठे सवाल; PWD ने दी सफाई

उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी, 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; बागेश्वर में कल स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

  • By Admin
  • July 27, 2026
  • 21 views
उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी, 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; बागेश्वर में कल स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट पंचतत्व में विलीन, मुख्यमंत्री धामी समेत पक्ष-विपक्ष के नेताओं ने दी अंतिम विदाई

  • By Admin
  • July 26, 2026
  • 13 views
पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट पंचतत्व में विलीन, मुख्यमंत्री धामी समेत पक्ष-विपक्ष के नेताओं ने दी अंतिम विदाई