IIT  के छात्र आशीष शुक्ला का शव मोहम्मदपुर झाल से बरामद, परिजनों में मातम

रुड़की में गंगनहर में बहकर लापता हुए आईआईटी रुड़की के एमबीए द्वितीय वर्ष के छात्र आशीष शुक्ला का शव मोहम्मदपुर झाल क्षेत्र से बरामद कर लिया गया है। शव मिलने के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

शव बरामद होने की सूचना मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं आईआईटी रुड़की परिसर में भी छात्र-छात्राओं के बीच गहरा दुख व्याप्त है। संस्थान प्रबंधन ने घटना पर शोक व्यक्त किया है।

11 फरवरी को हुआ था हादसा

बताया जा रहा है कि बीती 11 फरवरी बुधवार को आशीष शुक्ला, निवासी बनारस (उत्तर प्रदेश), अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए गंगनहर किनारे पहुंचे थे। नगर निगम स्थित वाल्मीकि घाट पर बैठे दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और संतुलन बिगड़ने से वे गंगनहर में जा गिरे।

मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव के कारण वे देखते ही देखते पानी में बह गए और लापता हो गए।

कई दिनों तक चला सर्च ऑपरेशन

घटना के बाद से एसडीआरएफ, आर्मी, गोताखोर और पुलिस की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही थी। इस दौरान गंगनहर का पानी भी बंद कराया गया, लेकिन प्रारंभिक प्रयासों में सफलता नहीं मिल सकी।

16 फरवरी सोमवार को एक बार फिर गंगनहर का पानी बंद कर बड़े स्तर पर तलाशी अभियान चलाया गया। बंगाल इंजीनियर ग्रुप के जवान, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, आपदा प्रबंधन और जल पुलिस की टीमें मौके पर तैनात रहीं। करीब 20 प्रोफेशनल गोताखोरों की विशेष टीम भी बुलाई गई।

कुल मिलाकर लगभग 100 सदस्यीय टीम ने गंगनहर के विभिन्न स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। संभावित स्थानों पर जाल भी डाले गए। इसके बाद मंगलवार सुबह मोहम्मदपुर झाल क्षेत्र में एक शव दिखाई देने की सूचना मिली।

सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला गया। पहचान की पुष्टि होने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

गंगनहर के खतरों ने फिर दी चेतावनी

यह दर्दनाक हादसा एक बार फिर गंगनहर के तेज बहाव के खतरों को उजागर करता है। स्थानीय प्रशासन समय-समय पर लोगों को नहर में न उतरने और किनारों पर सावधानी बरतने की चेतावनी देता रहा है। इसके बावजूद ऐसी घटनाएं सामने आती रहती हैं।

पुलिस अधिकारियों ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे गंगनहर के आसपास सतर्कता बरतें और प्रतिबंधित क्षेत्रों में जाने से बचें।

आशीष शुक्ला के असामयिक निधन से न केवल उनका परिवार, बल्कि पूरा शैक्षणिक और स्थानीय समुदाय गहरे सदमे में है।

Related Posts

उत्तराखंड में भाजपा ने फूंका 2027 विधानसभा चुनाव का बिगुल, CM धामी और राम माधव ने किया चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

बलबीर रोड स्थित प्रदेश मुख्यालय में हवन-पूजन के साथ चुनावी तैयारियों का आगाज, महेंद्र भट्ट बोले- विकास कार्यों के दम पर फिर बनाएंगे सरकार देहरादून: उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव…

रामनगर में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 महिलाओं समेत 8 तस्कर गिरफ्तार

करीब 22 किलो गांजा, स्मैक, नशीले इंजेक्शन और गोलियां बरामद, नशे के अवैध कारोबार से जुटाए गए 3.54 लाख रुपये भी मिले रामनगर: नैनीताल जिले के रामनगर में नशे के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

उत्तराखंड में भाजपा ने फूंका 2027 विधानसभा चुनाव का बिगुल, CM धामी और राम माधव ने किया चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

  • By Admin
  • November 26, 2026
  • 9 views
उत्तराखंड में भाजपा ने फूंका 2027 विधानसभा चुनाव का बिगुल, CM धामी और राम माधव ने किया चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

रामनगर में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 महिलाओं समेत 8 तस्कर गिरफ्तार

  • By Admin
  • November 26, 2026
  • 12 views
रामनगर में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 महिलाओं समेत 8 तस्कर गिरफ्तार

देहरादून में बुजुर्ग दंपती के घर 12 लाख की लूट का खुलासा, केयरटेकर ने ही रची थी साजिश

  • By Admin
  • November 26, 2026
  • 10 views
देहरादून में बुजुर्ग दंपती के घर 12 लाख की लूट का खुलासा, केयरटेकर ने ही रची थी साजिश

17 साल से फरार एक लाख का इनामी हिस्ट्रीशीटर शौकत अली गिरफ्तार, पश्चिम बंगाल से STF ने दबोचा

  • By Admin
  • November 25, 2026
  • 13 views
17 साल से फरार एक लाख का इनामी हिस्ट्रीशीटर शौकत अली गिरफ्तार, पश्चिम बंगाल से STF ने दबोचा

गोपेश्वर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, सुनसान गलियों से सार्वजनिक स्थानों तक बढ़ाई गश्त

  • By Admin
  • November 24, 2026
  • 14 views
गोपेश्वर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, सुनसान गलियों से सार्वजनिक स्थानों तक बढ़ाई गश्त

दलेर मेहंदी विवाद के बाद पहली बार उत्तराखंड पहुंचे मीका सिंह, लक्सर में 251 जोड़ों को दिया आशीर्वाद

  • By Admin
  • November 24, 2026
  • 15 views
दलेर मेहंदी विवाद के बाद पहली बार उत्तराखंड पहुंचे मीका सिंह, लक्सर में 251 जोड़ों को दिया आशीर्वाद