देहरादून: कोरोनेशन अस्पताल में घायल युवती का रोता हुआ वीडियो वायरल, अव्यवस्था के आरोपों से मचा हड़कंप

देहरादून: पंडित दीन दयाल उपाध्याय जिला अस्पताल (कोरोनेशन अस्पताल) में एक घायल युवती को इलाज के दौरान कथित अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ा। बेहतर सुविधाएं न मिलने का आरोप लगाते हुए युवती ने इमरजेंसी वार्ड से रोते हुए एक वीडियो बनाया, जो 23 फरवरी को सामने आया। वीडियो वायरल होते ही अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

कार की चपेट में आई थी युवती

जानकारी के अनुसार, सर्वे चौक क्षेत्र की रहने वाली युवती घर जाते समय एक कार की चपेट में आ गई थी। हादसे में कार का टायर उसके पैर पर चढ़ गया, जिससे उसे गंभीर चोट लगी। इसके बाद वह इलाज के लिए कोरोनेशन अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंची।

आरोप है कि उसे तत्काल प्राथमिक उपचार नहीं मिला, जिससे आहत होकर उसने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए वीडियो बनाया।

वीडियो में लगाए गंभीर आरोप

वीडियो में युवती कहती नजर आ रही है कि पहले स्टाफ ने उसे ओपीडी में पर्ची कटवाने को कहा, फिर एक्स-रे के लिए नई बिल्डिंग से पुरानी बिल्डिंग तक भेजा गया। उसने आरोप लगाया कि अस्पताल में उपलब्ध एकमात्र व्हीलचेयर जंग लगी थी और ठीक से चल नहीं रही थी, जिससे उसे काफी परेशानी हुई।

अस्पताल प्रशासन ने दी सफाई

मामले पर अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनु जैन ने कहा कि जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित कर दी गई है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि युवती 23 फरवरी को अस्पताल आई थी, उस समय इमरजेंसी में पांच कैदियों का इलाज चल रहा था और पुलिसकर्मी भी मौजूद थे, जिससे भीड़ अधिक थी।

डॉ. जैन के अनुसार, इमरजेंसी में एक्स-रे की सुविधा नहीं है और इसके लिए ओपीडी भवन में जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि व्हीलचेयर में मामूली खराबी थी, जिसे तुरंत ठीक कर दिया गया था। साथ ही यह भी बताया कि अस्पताल में पीआरडी के छह जवान तैनात हैं, जो अकेले आने वाले मरीजों की सहायता करते हैं।

उन्होंने युवती से अपील की कि वह औपचारिक शिकायत दर्ज कराए, ताकि मेडिकल रिकॉर्ड और एक्स-रे की जांच कर संबंधित डॉक्टर या स्टाफ पर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

जांच के बाद होगी कार्रवाई

फिलहाल अस्पताल प्रशासन रिकॉर्ड खंगाल रहा है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है और किसी भी तरह की लापरवाही पाए जाने पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Related Posts

उत्तराखंड में भाजपा ने फूंका 2027 विधानसभा चुनाव का बिगुल, CM धामी और राम माधव ने किया चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

बलबीर रोड स्थित प्रदेश मुख्यालय में हवन-पूजन के साथ चुनावी तैयारियों का आगाज, महेंद्र भट्ट बोले- विकास कार्यों के दम पर फिर बनाएंगे सरकार देहरादून: उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव…

रामनगर में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 महिलाओं समेत 8 तस्कर गिरफ्तार

करीब 22 किलो गांजा, स्मैक, नशीले इंजेक्शन और गोलियां बरामद, नशे के अवैध कारोबार से जुटाए गए 3.54 लाख रुपये भी मिले रामनगर: नैनीताल जिले के रामनगर में नशे के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

उत्तराखंड में भाजपा ने फूंका 2027 विधानसभा चुनाव का बिगुल, CM धामी और राम माधव ने किया चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

  • By Admin
  • November 26, 2026
  • 9 views
उत्तराखंड में भाजपा ने फूंका 2027 विधानसभा चुनाव का बिगुल, CM धामी और राम माधव ने किया चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

रामनगर में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 महिलाओं समेत 8 तस्कर गिरफ्तार

  • By Admin
  • November 26, 2026
  • 13 views
रामनगर में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 महिलाओं समेत 8 तस्कर गिरफ्तार

देहरादून में बुजुर्ग दंपती के घर 12 लाख की लूट का खुलासा, केयरटेकर ने ही रची थी साजिश

  • By Admin
  • November 26, 2026
  • 10 views
देहरादून में बुजुर्ग दंपती के घर 12 लाख की लूट का खुलासा, केयरटेकर ने ही रची थी साजिश

17 साल से फरार एक लाख का इनामी हिस्ट्रीशीटर शौकत अली गिरफ्तार, पश्चिम बंगाल से STF ने दबोचा

  • By Admin
  • November 25, 2026
  • 13 views
17 साल से फरार एक लाख का इनामी हिस्ट्रीशीटर शौकत अली गिरफ्तार, पश्चिम बंगाल से STF ने दबोचा

गोपेश्वर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, सुनसान गलियों से सार्वजनिक स्थानों तक बढ़ाई गश्त

  • By Admin
  • November 24, 2026
  • 14 views
गोपेश्वर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, सुनसान गलियों से सार्वजनिक स्थानों तक बढ़ाई गश्त

दलेर मेहंदी विवाद के बाद पहली बार उत्तराखंड पहुंचे मीका सिंह, लक्सर में 251 जोड़ों को दिया आशीर्वाद

  • By Admin
  • November 24, 2026
  • 15 views
दलेर मेहंदी विवाद के बाद पहली बार उत्तराखंड पहुंचे मीका सिंह, लक्सर में 251 जोड़ों को दिया आशीर्वाद