देहरादून: आईजी अनंत कुमार ताकवाले की कार हादसे का शिकार, सात मोड़ के पास सामने से आई कार ने मारी टक्कर

देहरादून: थाना ऋषिकेश क्षेत्र में मंगलवार शाम पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण अनंत कुमार ताकवाले की सरकारी कार हादसे का शिकार हो गई। सात मोड़ के पास सामने से आ रही एक कार ने आईजी की गाड़ी को टक्कर मार दी, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई भी घायल नहीं हुआ।

पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय से लौट रहे थे आईजी

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को नरेंद्रनगर स्थित पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में प्रशिक्षु उपाधीक्षकों का दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद आईजी अनंत कुमार ताकवाले देहरादून लौट रहे थे।

बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के उपरांत वह मां कुंजापुरी मंदिर में दर्शन करने भी गए थे। वापसी के दौरान देहरादून रोड पर काली मंदिर के पास विपरीत दिशा से आ रही कार ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि आईजी की कार घूमकर दूसरी दिशा में चली गई।

मौके पर मची अफरा-तफरी

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग कार सवारों का हाल जानने दौड़ पड़े। आईजी के गनर ने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना ऋषिकेश पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने दूसरे वाहन की व्यवस्था कर आईजी को सुरक्षित देहरादून रवाना किया। टक्कर मारने वाली कार भी क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि उसमें सवार चालक और एक अन्य व्यक्ति भी बाल-बाल बच गए।

चालक ने मानी गलती

ऋषिकेश सीओ नीरज सेमवाल ने बताया कि देहरादून की ओर से आ रहे कार चालक ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा कि उसे नींद की झपकी आ गई थी, जिससे वह वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और आईजी की कार से टक्कर हो गई।

पुलिस ने आईजी की क्षतिग्रस्त कार को रानीपोखरी थाने भिजवाया है, जबकि टक्कर मारने वाली कार को कोतवाली ऋषिकेश ले जाया गया है। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Posts

उत्तराखंड में भाजपा ने फूंका 2027 विधानसभा चुनाव का बिगुल, CM धामी और राम माधव ने किया चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

बलबीर रोड स्थित प्रदेश मुख्यालय में हवन-पूजन के साथ चुनावी तैयारियों का आगाज, महेंद्र भट्ट बोले- विकास कार्यों के दम पर फिर बनाएंगे सरकार देहरादून: उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव…

रामनगर में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 महिलाओं समेत 8 तस्कर गिरफ्तार

करीब 22 किलो गांजा, स्मैक, नशीले इंजेक्शन और गोलियां बरामद, नशे के अवैध कारोबार से जुटाए गए 3.54 लाख रुपये भी मिले रामनगर: नैनीताल जिले के रामनगर में नशे के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

उत्तराखंड में भाजपा ने फूंका 2027 विधानसभा चुनाव का बिगुल, CM धामी और राम माधव ने किया चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

  • By Admin
  • November 26, 2026
  • 9 views
उत्तराखंड में भाजपा ने फूंका 2027 विधानसभा चुनाव का बिगुल, CM धामी और राम माधव ने किया चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

रामनगर में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 महिलाओं समेत 8 तस्कर गिरफ्तार

  • By Admin
  • November 26, 2026
  • 13 views
रामनगर में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 महिलाओं समेत 8 तस्कर गिरफ्तार

देहरादून में बुजुर्ग दंपती के घर 12 लाख की लूट का खुलासा, केयरटेकर ने ही रची थी साजिश

  • By Admin
  • November 26, 2026
  • 10 views
देहरादून में बुजुर्ग दंपती के घर 12 लाख की लूट का खुलासा, केयरटेकर ने ही रची थी साजिश

17 साल से फरार एक लाख का इनामी हिस्ट्रीशीटर शौकत अली गिरफ्तार, पश्चिम बंगाल से STF ने दबोचा

  • By Admin
  • November 25, 2026
  • 13 views
17 साल से फरार एक लाख का इनामी हिस्ट्रीशीटर शौकत अली गिरफ्तार, पश्चिम बंगाल से STF ने दबोचा

गोपेश्वर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, सुनसान गलियों से सार्वजनिक स्थानों तक बढ़ाई गश्त

  • By Admin
  • November 24, 2026
  • 14 views
गोपेश्वर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, सुनसान गलियों से सार्वजनिक स्थानों तक बढ़ाई गश्त

दलेर मेहंदी विवाद के बाद पहली बार उत्तराखंड पहुंचे मीका सिंह, लक्सर में 251 जोड़ों को दिया आशीर्वाद

  • By Admin
  • November 24, 2026
  • 15 views
दलेर मेहंदी विवाद के बाद पहली बार उत्तराखंड पहुंचे मीका सिंह, लक्सर में 251 जोड़ों को दिया आशीर्वाद