उत्तराखंड में मौसम का कहर: बारिश-बर्फबारी से ठंड बढ़ी, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

देहरादून: उत्तराखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ है। राज्य के कई जिलों में लगातार बारिश का दौर जारी है, जबकि उच्च हिमालयी क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हो रही है। गंगोत्री धाम में बीती रात से बर्फबारी शुरू होने के बाद ठंड और बढ़ गई है।

मौसम विभाग ने आज भी प्रदेशभर में बारिश और बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी किया है। पर्वतीय इलाकों में जहां बर्फ गिर रही है, वहीं मैदानी क्षेत्रों में बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।

ऑरेंज अलर्ट जारी, तेज हवाओं और ओलावृष्टि की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार हरिद्वार, उधम सिंह नगर, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, आकाशीय बिजली और 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

पर्वतीय जिलों में येलो अलर्ट

वहीं उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में भी मौसम खराब रहने का अनुमान है। यहां गरज के साथ बिजली चमकने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी आशंका जताई गई है, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

3000 मीटर से ऊपर बर्फबारी

मौसम विभाग ने बताया कि 3000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जारी रहने की संभावना है, जिससे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड और बढ़ेगी।

देहरादून में बादल और बारिश के आसार

राजधानी देहरादून में दिनभर आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक, ओलावृष्टि और 40-50 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं चल सकती हैं। यहां अधिकतम तापमान 23°C और न्यूनतम तापमान 13°C के आसपास रहने का अनुमान है।

तापमान में गिरावट, सतर्क रहने की अपील

पिछले 24 घंटों में मैदानी क्षेत्रों में तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक रहा, जबकि पर्वतीय इलाकों में तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, पहाड़ी क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा से बचने और बिजली गिरने की आशंका के चलते सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 16 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 23 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 19 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने