शिवालिक नगर में चेन स्नैचिंग का खुलासा, यूपी का गैंगस्टर गिरफ्तार, साथी फरार

हरिद्वार: रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के शिवालिक नगर में बुजुर्ग दुकानदार से सोने की चेन लूटने की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनमोल गर्ग के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का रहने वाला और एक शातिर गैंगस्टर बताया जा रहा है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटी गई सोने की चेन का टुकड़ा और एक अवैध चाकू बरामद किया है। वहीं, इस वारदात में शामिल उसका साथी आशीष उर्फ पगला अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

घटना 23 मार्च की रात करीब आठ बजे की है, जब शिवालिक नगर निवासी सत्यशील वत्स अपने मेडिकल स्टोर पर मौजूद थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे। एक युवक बाहर बाइक पर बैठा रहा, जबकि दूसरा ग्राहक बनकर दुकान के अंदर घुस गया। सामान लेने के दौरान उसने अचानक झपट्टा मारकर दुकानदार के गले से सोने की चेन छीन ली और साथी के साथ फरार हो गया।

पीड़ित द्वारा पीछा करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने तुरंत पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

रानीपुर कोतवाली प्रभारी आशुतोष राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीआईयू की मदद से सीसीटीवी फुटेज खंगाले और संदिग्धों से पूछताछ की। मुखबिर की सूचना पर 25 मार्च को पुलिस ने बीएचईएल तिराहा, बहादराबाद के पास से आरोपी अनमोल गर्ग को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अनमोल एक आदतन अपराधी है और अपने साथी आशीष के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में लूट और चेन स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम दे चुका है। वह पूर्व में हत्या के मामले में जेल भी जा चुका है और वर्तमान में जमानत पर बाहर था।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी नशे के आदी हैं और अपने शौक पूरे करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से अपराध करते हैं। घटना वाले दिन दोनों मुजफ्फरनगर से हरिद्वार आए थे और शिवालिक नगर क्षेत्र में रेकी करने के बाद वारदात को अंजाम दिया।

फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया है, जबकि फरार आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Posts

किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

रुद्रपुर: ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा में नगर पालिका चुनाव की मतगणना के दौरान मंगलवार शाम राजनीतिक तनाव उस समय बढ़ गया, जब विधायक तिलक राज बेहड़ और पूर्व विधायक…

नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल में आयोजित ऐतिहासिक नंदा देवी महोत्सव सोमवार को मां नंदा-सुनंदा की भव्य शोभायात्रा और डोला विसर्जन के साथ संपन्न हो गया। अष्टमी के दिन 19 सितंबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

  • By Admin
  • September 23, 2026
  • 13 views
किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

  • By Admin
  • September 23, 2026
  • 13 views
नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 27 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 27 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल