भट्ट के बयान पर सियासी संग्राम: कांग्रेस का तीखा पलटवार, बीजेपी ने भी दिया जवाब

देहरादून: उत्तराखंड की राजनीति में बयानबाज़ी को लेकर एक बार फिर घमासान मच गया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट द्वारा कांग्रेस में शामिल हुए नेताओं को ‘बीजेपी से निकाला गया माल’ कहे जाने पर कांग्रेस भड़क उठी है और इसे बेहद आपत्तिजनक बताया है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने महेंद्र भट्ट के बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह न सिर्फ स्तरहीन टिप्पणी है, बल्कि उन सम्मानित पूर्व विधायकों का भी अपमान है जिन्होंने सदन की गरिमा बढ़ाई है। उन्होंने कहा कि जिन नेताओं के लिए ऐसे शब्दों का प्रयोग किया जा रहा है, उन्हीं के साथ रहकर महेंद्र भट्ट ने भी राजनीति सीखी है।

गोदियाल ने तंज कसते हुए कहा कि इस तरह की भाषा किसी राष्ट्रीय पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के पद की गरिमा के अनुरूप नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह बीजेपी के अंदर मौजूद संस्कारों का ही परिणाम है कि उनके नेता इस तरह की अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं।

कांग्रेस नेता ने यह भी दावा किया कि आने वाले समय में और भी बड़े नेता कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में महेंद्र भट्ट इस तरह के शब्दों से बचेंगे।

वहीं, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी पलटवार करते हुए अपने बयान का बचाव किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उनके बयान को गलत तरीके से पेश कर रही है। भट्ट के अनुसार, बीजेपी से अनुशासनहीनता और भ्रष्टाचार के कारण बाहर हुए नेताओं को ही कांग्रेस में जगह मिल रही है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस में शामिल होने वालों से ज्यादा संख्या पार्टी के अंदर नाराज़ लोगों की है।

इस बयानबाज़ी के बाद प्रदेश की राजनीति में तल्खी और बढ़ गई है, और आने वाले दिनों में सियासी आरोप-प्रत्यारोप और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।

Related Posts

गैंती-फावड़ा आंदोलन लाया रंग: सकंड गांव सड़क निर्माण के प्रथम चरण को मिली वित्तीय स्वीकृति

चमोली: उत्तराखंड के चर्चित सकंड गांव के ग्रामीणों का गैंती-फावड़ा आंदोलन आखिरकार रंग लाता नजर आ रहा है। लंबे समय से सड़क सुविधा की मांग कर रहे ग्रामीणों के लिए…

देहरादून में बड़ी कार्रवाई: सिद्धू गैंग से जुड़े 6 कथित ड्रग्स पैडलर गिरफ्तार, 44.61 ग्राम MDMA बरामद

देहरादून: उत्तराखंड एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और थाना राजपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली के कथित सिद्धू गैंग से जुड़े छह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गैंती-फावड़ा आंदोलन लाया रंग: सकंड गांव सड़क निर्माण के प्रथम चरण को मिली वित्तीय स्वीकृति

  • By Admin
  • September 24, 2026
  • 6 views
गैंती-फावड़ा आंदोलन लाया रंग: सकंड गांव सड़क निर्माण के प्रथम चरण को मिली वित्तीय स्वीकृति

देहरादून में बड़ी कार्रवाई: सिद्धू गैंग से जुड़े 6 कथित ड्रग्स पैडलर गिरफ्तार, 44.61 ग्राम MDMA बरामद

  • By Admin
  • September 24, 2026
  • 14 views
देहरादून में बड़ी कार्रवाई: सिद्धू गैंग से जुड़े 6 कथित ड्रग्स पैडलर गिरफ्तार, 44.61 ग्राम MDMA बरामद

किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

  • By Admin
  • September 23, 2026
  • 16 views
किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

  • By Admin
  • September 23, 2026
  • 16 views
नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 27 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान